फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Poland Mountaineers successfully climbed Nanda peak and return to munsiyari

नंदा देवी पर्वत आरोहण कर वापस लौटा पोलैंड के पर्वतारोहियों का दल, दो ने फतह की चोटी

Thu, 04 Jul 2019 10:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुनस्यारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुनस्यारी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Jul 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
Poland Mountaineers successfully climbed Nanda peak and return to munsiyari
नंदा देवी शिखर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

नन्दा देवी ईस्ट पर पर्वतारोहण के लिए एक जून गए रवाना हुए पोलैंड का दस सदस्यीय दल सफल पर्वतारोहण कर ठीक एक माह बाद मुनस्यारी लौट आया है। 10 सदस्यीय दल के दो पर्वतारोहियों, टीम लीडर परसलो गैरिसियन औरवेरेट फ्लाचिन्स्की ने 28 जून को शाम 5 बजे चढ़ने में सफलता पाई। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 7434 मीटर ऊंची नन्दा देवी ईस्ट फतह करने में लगभग एक माह का समय लग चुका है। टीम लीडर औरवेरेट फलचिन्स्की ने बताया कि इस चोटी पर पर्वतारोहण करना एवरेस्ट से भी कठिन है। इस अभियान को एडवेंचर मिनिया कंपनी द्वारा ऑपरेट किया गया। 
विज्ञापन


टीम लीडर ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि पर्वतारोहण के लिए नन्दा देवी ईस्ट बेहतर चोटी है। उन्होंने बताया कि इस ट्रैक पर मर्तोली से लवां तक खड़ंजा तो क्या रास्ता तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि भारत में इस प्रसिद्ध पर्वतारोहण के लिए सरकार नन्दा देवी बेस कैम्प तक रास्ता ठीक कर दे तो आने वाले समय में अधिक पर्यटक और पर्वतारोही आएंगे। बता दें कि नन्दा देवी बेस कैम्प में लापता हुए ब्रिटिश दल के बाद प्रशासन ने पर्वतारोहण पर रोक लगा दी थी। रोक की सूचना मिलने से पहले ही यह दल जा चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed