फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Poisonous Buckwheat Two people discharged from Doon Hospital a day before admitted again 14 new patients found

जहरीला कुट्टू:  दून अस्पताल से एक दिन पहले डिस्चार्ज हुए दो लोग फिर भर्ती, 14 नए मरीज सामने आए

Wed, 02 Apr 2025 11:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 02 Apr 2025 11:27 PM IST
सार

अस्पताल की आपात चिकित्साधिकारी डॉ. समृद्धि ने बताया कि इन मरीजों को जब अस्पताल लाया गया था, उनकी धड़कन काफी तेज थी।

विज्ञापन
Poisonous Buckwheat Two people discharged from Doon Hospital a day before admitted again 14 new patients found
कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुए लोग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कुट्टू के आटे से बने व्यंजन खाकर बीमार हुए दो लोग डिस्चार्ज होने के अगले ही दिन फिर से दून अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। चिकित्सक के मुताबिक मरीजों के दिल की धड़कन बढ़ी हुई थी। इनके साथ ही चौथे दिन भी 14 मरीज अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन


अस्पताल की आपात चिकित्साधिकारी डॉ. समृद्धि ने बताया कि इन मरीजों को जब अस्पताल लाया गया था, उनकी धड़कन काफी तेज थी। इसके अलावा उन्हें काफी घबराहट भी हो रही थी। चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच की थी। इसके बाद उन्हें भर्ती कर दिया गया है। मरीजों को अस्पताल के फिजिशियन डॉ. विजय भंडारी की देखरेख में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


उधर, कुट्टू के आटे का सेवन कर बीमार होने वाले मरीज चौथे दिन भी सामने आ रहे हैं। बुधवार को जिले के अलग-अलग अस्पतालों में 14 नए मरीजों को भर्ती किया गया है। जिले के सात अस्पतालों में अभी भी 21 मरीज भर्ती हैं। इसमें 14 नए और शेष पुराने मरीज हैं। पिछले तीन दिनों में कुट्टू का आटा खाकर बड़ी संख्या में लोग बीमार हुए हैं। इसके बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। इसके लिए सरकार भी लोगों से लगातार अपील कर रही है। बुधवार जिले के 20 अस्पतालों में आने वाले कुल मरीजों की संख्या 380 पहुंच गई है। मंगलवार को यह आंकड़ा 366 का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: गाइडलाइन जारी...अब बिना लाइसेंस नहीं बिकेगा कुट्टू का आटा, खुला बेचा तो होगी कार्रवाई

इन अस्पतालों में इतने मरीज भर्ती
दून मेडिकल कॉलेज           5
कोरोनेशन अस्पताल            5
वेलमेड चिकित्सालय            1
श्रीमहंत इंदिरेश चिकित्सालय  4
कैलाश चिकित्सालय             3
आरोग्यधाम चिकित्सालय       1
मैक्स चिकित्सालय                2

कुट्टू का आटा खाकर बीमार होने वाली बेहद कम संख्या में मरीज शेष रह गए हैं। सभी भर्ती मरीजों की सही ढंग से देखरेख करने के निर्देश दिए गए हैं। आज भी कई लोग डिस्चार्ज हुए हैं। - - डॉ. आर राजेश कुमार, स्वास्थ्य सचिव उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed