फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Poisonous Alcohol Case Non-bailable warrant issued against Delhi company owner 

जहरीली शराब मामला: दिल्ली के कंपनी मालिक के खिलाफ गैर जमानती वारंट, गुजरात का बंदरगाह खोलेगा राज

Wed, 17 Jul 2019 08:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 17 Jul 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
Poisonous Alcohol Case Non-bailable warrant issued against Delhi company owner 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

जहरीली शराब प्रकरण की जांच में पुलिस का सहयोग नहीं करने पर रुड़की में मिथाइल अल्कोहल सप्लाई करने वाली दिल्ली की कंपनी के मालिक का कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हुआ है।

विज्ञापन


बुधवार को पुलिस दिल्ली जाकर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास करेगी। साथ ही मामले में कई बिंदुओं पर जांच करेगी। मामले में सहारनपुर और हरिद्वार पुलिस अब तक 11 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। 
विज्ञापन


झबरेड़ा क्षेत्र के बिंडुखड़क, भलस्वागाज समेत आधा दर्जन गांवों में आठ फरवरी को कच्ची शराब पीने से करीब 44 ग्रामीणों की मौत हो गई थी। मामले में सहारनपुर और हरिद्वार पुलिस ने 11 आरोपियों की गिरफ्तारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों की बिसरा रिपोर्ट में शराब में मिथाइल अल्कोहल मिले होने और इसी से मौत की पुष्टि हुई थी। पुलिस जांच में पता चला था कि रुड़की के कंपनी मालिकों ने दिल्ली की एक कंपनी से मिथाइल अल्कोहल खरीदा था। यही नहीं कंपनी ने कागजों में गड़बड़ी कर मुंबई से आइसोप्रोपाइल की जगह मिथाइल अल्कोहल लिया।

गुप्ता बंधुओं के जेल में बयान दर्ज

इसके बाद इसे रुड़की की कंपनी को बेचा गया था। मामले में पुलिस ने दिल्ली की कंपनी के मालिक अजय वर्मा समेत अन्य को भी आरोपी बनाया था। इस बीच पुलिस की ओर से दिल्ली की कंपनी के मालिक और अधिकारियों को जांच में सहयोग के लिए कई बार सूचना दी गई, लेकिन किसी ने सहयोग नहीं किया। लिहाजा अब कोर्ट की ओर से अजय वर्मा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। 

मंगलवार को रुड़की जेल में बंद रुड़की स्थित कंपनी के मालिक गुप्ता बंधुओं के बयान दर्ज किए गए। साथ ही दिल्ली की कंपनी के संबंध में कई बिंदुओं पर पूछताछ हुई। जहरीली शराब पीने से कई ग्रामीणों की मौत के बाद पुलिस ने रुड़की स्थित कंपनी से केमिकल सप्लाई करने वाले सचिन गुप्ता और अमित गुप्ता से पूछताछ की थी।

उन्होंने केमिकल दिल्ली से खरीदने की जानकारी दी थी। दिल्ली की कंपनी की जांच में पता चला था कि केमिकल से भरे ड्रम गुजरात के बंदरगाह से मंगवाए गए थे। दिल्ली की कंपनी की ओर से गड़बड़ी पाए जाने पर पुलिस की जांच गुप्ता बंधुओं से पूछताछ पर चल रही है। मंगलवार को जांच अधिकारी एसओ बुग्गावाला कमल मोहन भंडारी ने रुड़की जेल में बंद गुप्ता बंधुओं समेत अन्य के बयान दर्ज किए। 

गुजरात का कांडला बंदरगाह खोलेगा राज 

जहरीली शराब प्रकरण में पुलिस की जांच फिलहाल रुड़की से दिल्ली तक ही चल रही है, लेकिन इस कड़ी में अहम है गुजरात का कांडला बंदरगाह। क्योंकि, केमिकल से भरे ड्रम यहीं से दिल्ली पहुंचे और फिर रुड़की। अब पुलिस को उम्मीद है कि कांडला बंदरगाह से भी इस प्रकरण में कई नए राजों से पर्दाफाश होगा। पुलिस की टीम जल्द कांडला बंदरगाह पहुंचकर जांच करेगी। यहां पुलिस को कई नए राजों से पर्दा उठने की उम्मीद है। अगर यहां जांच में कुछ गड़बड़ी सामने निकलकर आती है तो पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई तय है।

जांच में पुलिस का सहयोग नहीं करने पर दिल्ली की कंपनी से जुड़े अजय वर्मा के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। बुधवार को पुलिस की एक टीम दिल्ली जाकर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास करेगी और कई बिंदुओं पर भी जांच करेगी। वहीं, जांच अधिकारी ने रुड़की जेल में बंद रुड़की की कंपनी मालिकों के बयान दर्ज किए हैं। इनके बयानों के आधार पर पुलिस दिल्ली पहुंचकर कंपनी में जांच करेगी। पुलिस की जांच गुजरात के कांडला बंदरगाह तक जाएगी।
-नवनीत सिंह, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed