फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   poet sumitranandan pant postal ticket released.

कवि सुमित्रानंदन पंत की स्मृति में डाक टिकट जारी

Thu, 24 Dec 2015 11:40 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 24 Dec 2015 11:40 AM IST
विज्ञापन
poet sumitranandan pant postal ticket released.

उत्तराखंड राज्यपाल डॉ. केके पाल ने राजभवन में छायावादी कवि सुमित्रानंदन पंत की स्मृति में डाक टिकट जारी किया।

विज्ञापन


बुधवार को इस मौके पर बताया गया कि राज्य गठन के बाद किसी साहित्यकार की स्मृति में पहली बार डाक टिकट जारी हुआ है। राज्यपाल ने कहा कि किसी साहित्यकार की तपस्या को सम्मान देना समाज का दायित्व बनता है।

सुमित्रानंदन पंत की जन्मस्थली कौसानी को साहित्यकारों की साधना स्थली ‘राइटर्स एंड पोएट्स रिट्रीट के रूप में विकसित किया जाए। ‘स्मारक डाक टिकट’ जारी करने को राज्यपाल ने महान छायावादी कवि के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि बताया।
विज्ञापन


डाक टिकट का प्रस्ताव एवं डिजाइन (परिकल्पना) राज्यपाल ने स्वयं तैयार कराई थी। टिकट में पंत जी के फोटो के बैकग्राउंड में कौसानी के प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाया गया है। उन्होंने ‘अल्मोड़ा का बसंत’ की पंक्तियों को उद्धृत करते हुए प्रकृति, प्रेम और पर्यावरण के प्रति पंत जी के जुड़ाव को उजागर किया और पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोगों का आहवान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आईआईटी ने अपना कुलगीत ‘जयति-जयति विद्या संस्थान’ पंत जी की कविता से ही चुना है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल थे। इस मौके पर पंत जी की दत्तक पुत्री सुमिता पंत ने ‘मेरी बेटी सुमिता’ कविता पढ़ी। कार्यक्रम में चीफ  पोस्ट मास्टर जनरल उदय कृष्ण, विधायक गणेश जोशी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed