{"_id":"58e5f9cc4f1c1b82575b51d2","slug":"pocso-fast-track-court-give-sentenced-to-death-to-rapist","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉक्सो फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला, रेपिस्ट को फांसी की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉक्सो फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला, रेपिस्ट को फांसी की सजा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 06 Apr 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के उधमसिंहनगर स्थित पॉक्सो फास्टट्रैक कोर्ट ने रेप और हत्या के मामले में एेतिहासिक फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
पॉक्सो फास्टट्रैक कोर्ट में एडीजे पोक्सों ने रेप और हत्या के आरोपी काशीपुर निवासी करनदीप सिंह को फांसी की सजा सुनाई है। रेप और हत्या का यह मामला 25-26 जून 2016 का है।
वहीं काशीपुर में रहने वाली एक महिला से लोन दिलाने के बहाने हड़पे गए पांच हजार रुपये को वापस देने के बहाने बुलाकर दो युवकों ने मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में कार के अंदर गैंगरेप किया।
विज्ञापन
वारदात के बाद महिला को कार के बाहर फेंककर आरोपी मौके से भाग गए। मामले की शिकायत पुलिस से करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने परिजनों से मामले को मामले की सूचना दी और परिजनों के साथ देर शाम ठाकुरद्वारा थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि उसका पति जेल में बंद है। उसकी मुलाकात चंद रोज पहले काशीपुर में ही लोन दिलाने का फार्म लेकर घूम रहे तालिब और उवेश से हुई थी। दोनों ने खुद को डिलारी का रहने वाला बताया था। दावा किया था कि वह उसे ढाई लाख रुपये का लोन दिला देंगे, इसके बाद में 15 हजार रुपये लगेंगे। महिला ने दोनों युवकों को पांच हजार रुपये और आधार कार्ड की फोटो कॉपी दी थी।
आरोपियों से उसका फोन पर संपर्क रहता था। आरोप है कि दोनों युवकों ने उसे न तो लोन दिलाया न ही लोन दिलाने के बहाने लिए गए रुपये वापस किए। बुधवार को महिला ने रुपये वापस मांगे तो दोनो युवकों ने उसे मिलने के लिए ठाकुरद्वारा बुलाया, यहां से कार में बैठाकर काशीपुर रोड पर ले गए। रास्ते में सुनसान जगह पर कार रोककर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर कार से फेंककर भागे। एसएचओ ठाकुरद्वारा विनय ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जांच शुरू कर दी गई है।