फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PMO's monitoring of Lakhwar dam project welcomed

Dehradun News: लखवाड़ बांध परियोजना की पीएमओ से निगरानी का किया स्वागत

Sun, 02 Mar 2025 08:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 08:52 PM IST
विज्ञापन
PMO's monitoring of Lakhwar dam project welcomed
कालसी। लखवाड़ बांध श्रम सहकारी समिति ने बांध परियोजना की प्रधानमंत्री कार्यालय से निगरानी किए जाने का स्वागत किया है। भाजपा के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य व समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने लखवाड़ बांध परियोजना को दी गई स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि लखवाड़ बांध एक राष्ट्रीय परियोजना है। इस योजना से उत्तराखंड राज्य को बिजली मिलने के साथ देश के पांच अन्य राज्यों को सिंचाई व पीने के लिए पानी उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अगला दशक उत्तराखंड राज्य का होगा। उनके यह कथन बिजली उत्पादन, सिंचाई व पीने के पानी की आवश्यकता को पूरी करने में मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि परियोजना की निगरानी प्रधानमंत्री कार्यालय से होने की व्यवस्था करने से क्षेत्र के निवासी पीएमओ के आभारी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed