फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PMO team reached Kartik Swami temple explored possibilities of passenger facilities Rudraprayag Uttarakhand

Rudraprayag News: पीएमओ की टीम पहुंची कार्तिक स्वामी मंदिर, तलाशी यात्री सुविधाओं की संभावनाएं

Thu, 27 Mar 2025 12:32 PM IST
रेनू सकलानी विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 27 Mar 2025 12:32 PM IST
सार

देवभूमि उत्तराखंड के जनपद चमोली और रुद्रप्रयाग के 360 गांवों के आराध्य भगवान कार्तिकेय का कार्तिक स्वामी मंदिर श्रद्धालुओं की पहली पसंद बन रहा है। यात्री सुविधाओं की संभावनाएं तलाशने के लिए  पीएमओ की टीम भी कार्तिक स्वामी मंदिर पहुंची।

विज्ञापन
PMO team reached Kartik Swami temple explored possibilities of passenger facilities Rudraprayag Uttarakhand
पीएमओ की टीम पहुंची कार्तिक स्वामी मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भगवान शिव और पार्वती के ज्येष्ठ पुत्र व देव सेनापति भगवान कार्तिकेय की तपस्थली कार्तिक स्वामी मंदिर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। पीएमओ के दो सदस्यीय दल ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कार्तिक स्वामी मंदिर का निरीक्षण किया है। अधिकारियों ने पैदल मार्ग से लेकर मंदिर तक सुविधाओं की संभावनाओं को भी तलाशा।

विज्ञापन

रुद्रप्रयाग-चोपता-पोखरी मोटर मार्ग पर जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से लगभग 40 किमी की दूरी पर स्थित कार्तिक स्वामी मंदिर देश-विदेश के पर्यटकों और यात्रियों की पहली पसंद बन रहा है। यहां प्रतिवर्ष यात्रियों और पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

विज्ञापन


मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया
कनकचौंरी से मंदिर क्षेत्र साढ़े चार किमी सघन वन क्षेत्र से जुड़ा है। इन दिनों पूरा वन क्षेत्र बुरांश की लालिमा से सजा हुआ है। बीते दो वर्ष से यहां मई-जून माह में उत्तराखंड सरकार के सहयोग से दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं द्वारा भगवान मुरुगन (कार्तिकेय) की पूजा-अर्चना की जा रही है। यही नहीं, यात्राकाल में दक्षिण भारत से यहां आने वाले यात्रियों के लिए विशेष रेल सेवा भी संचालित होती है।इधर, कार्तिक स्वामी मंदिर को राष्ट्रीय स्तर पर तीर्थाटन का केंद्र बनाने के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते मंगलवार को प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली से दो सदस्यीय दल ने रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी डा. सौरभ गहरवार, उप जिलाधिकारी आशीष चंद्र घिल्डियाल व अन्य के साथ कार्तिक स्वामी मंदिर पहुंचकर वहां का जायजा लिया। अधिकारियों ने यहां अराध्य के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और स्थानीय स्तर पर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान बताया गया कि कार्तिक स्वामी मंदिर को वायरलेस सिस्टम से जोड़ा जाएगा, जिससे विषम परिस्थितियों में भी यहां संपर्क होता रहेगा। यह पहला मौका है, जब पीएमओ से अधिकारियों का दल यहां पहुंचा है।

Trending Videos

मंदिर समिति ने रोपवे निर्माण की मांग

कार्तिक स्वामी मंदिर समिति ने मंदिर तक सुलभ पहुंच के लिए कनकचौंरी से मंदिर तक रोपवे निर्माण शुरू करने की मांग की है। साथ ही मंदिर में पेयजल व्यवस्था और यात्रियों के रात्रि प्रवास के लिए धर्मशाला निर्माण की बात कही।

पीएमओ से दो उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी कार्तिक स्वामी मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने पैदल मार्ग से लेकर मंदिर तक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही मंदिर में यात्री सुविधाओं की संभावनाओं को तलाश। अधिकारियों ने बताया कि मंदिर को वायरलेस सिस्टम से जोड़ने के लिए जल्द कवायद की जा रही है। - विक्रम सिंह नेगी, अध्यक्ष कार्तिक स्वामी मंदिर समिति

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सिफारिश नहीं अपने दम पर आत्मनिर्भर बनी सीएम योगी की बड़ी बहन...चाय की दुकान से अब तक ऐसा रहा सफर

पीएमओ से दो सदस्यीय अधिकारियों का दल जिले में पहुंचा था। दल ने प्रशासनिक कामकाज का निरीक्षण व जायजा लिया। साथ ही कार्तिक स्वामी मंदिर का भ्रमण भी किया। - आशीष चंद्र घिल्डियाल, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed