{"_id":"59f49ddd4f1c1b7a548b9950","slug":"pmo-order-not-obeying-in-uttarakhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यहां पीएमओ की पाती भी हुई बेअसर, पढ़िए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां पीएमओ की पाती भी हुई बेअसर, पढ़िए क्या है पूरा मामला
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 28 Oct 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
पीएमओ
- फोटो : file photo
जिला प्रशासन अपने कार्य के प्रति कितना लापरवाह है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पांच माह पहले पीएमओ से आए निर्देशों के बाद भी एक स्वतंत्रता सेनानी के परिवार की जमीन की नपाई नहीं कराई जा सकी हैं।
विज्ञापन
परिवार ने जमीन पर अवैध कब्जा होने की बात कहकर इसकी नपाई कराने की गुहार पीएमओ से लगाई थी। रायपुर के नथुवा वाला ढांग निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय मातवर सिंह पुंडीर के बेटे भगवान सिंह पुंडीर एक साल से अपने हिस्से की जमीन की नपाई कराने की मांग प्रशासन से कर रहे हैं।
विज्ञापन
उनको आशंका है कि उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। 26 अक्तूबर 2016 को उन्होंने पहला प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को दिया गया, जिस पर जांच कर कार्रवाई को कहा गया था। लेकिन किसी अधिकारी ने जांच करना गवारा नहीं समझा।
विज्ञापन
Trending Videos
PMO ने 12 मई को उत्तराखंड शासन को कार्रवाई के लिए लिखा
pmo letter
- फोटो : amar ujala
इसके बाद अपर जिलाधिकारी प्रशासन हरबीर सिंह की तरफ से एसडीएम और कानूनगो को जमीन की नपाई कराने को कहा गया, मगर नतीजा सिफर ही रहा। जिला प्रशासन के कार्रवाई न करने पर भगवान सिंह पुंडीर की बेटी दीपिका पुंडीर ने पीएमओ को पत्र लिखकर प्रशासन की मनमानी की शिकायत की।
प्रधानमंत्री कार्यालय से संज्ञान लेते हुए 12 मई को उत्तराखंड शासन को कार्रवाई के लिए लिखा गया। मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन को निर्देशित कर एसडीएम स्तर से अनुपालन कराने को कहा गया, मगर कई माह बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस है।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार ने दो दिन पहले जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर नाराजगी जताई। उन्होंने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कही है।
ऐसा मामला अभी तक मेरी जानकारी में नहीं है। मामले की जानकारी जुटाकर उस पर कार्रवाई की जाएगी।
- एसए मुरुगेशन, डीएम देहरादून