फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pmo order not obeying in uttarakhand

यहां पीएमओ की पाती भी हुई बेअसर, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Sat, 28 Oct 2017 08:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 28 Oct 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
pmo order not obeying in uttarakhand
पीएमओ - फोटो : file photo

जिला प्रशासन अपने कार्य के प्रति कितना लापरवाह है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पांच माह पहले पीएमओ से आए निर्देशों के बाद भी एक स्वतंत्रता सेनानी के परिवार की जमीन की नपाई नहीं कराई जा सकी हैं।

विज्ञापन


परिवार ने जमीन पर अवैध कब्जा होने की बात कहकर इसकी नपाई कराने की गुहार पीएमओ से लगाई थी। रायपुर के नथुवा वाला ढांग निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय मातवर सिंह पुंडीर के बेटे भगवान सिंह पुंडीर एक साल से अपने हिस्से की जमीन की नपाई कराने की मांग प्रशासन से कर रहे हैं।
विज्ञापन


उनको आशंका है कि उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। 26 अक्तूबर 2016 को उन्होंने पहला प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को दिया गया, जिस पर जांच कर कार्रवाई को कहा गया था। लेकिन किसी अधिकारी ने जांच करना गवारा नहीं समझा।

विज्ञापन
विज्ञापन

PMO ने 12 मई को उत्तराखंड शासन को कार्रवाई के लिए लिखा

pmo order not obeying in uttarakhand
pmo letter - फोटो : amar ujala
इसके बाद अपर जिलाधिकारी प्रशासन हरबीर सिंह की तरफ से एसडीएम और कानूनगो को जमीन की नपाई कराने को कहा गया, मगर नतीजा सिफर ही रहा। जिला प्रशासन के कार्रवाई न करने पर भगवान सिंह पुंडीर की बेटी दीपिका पुंडीर ने पीएमओ को पत्र लिखकर प्रशासन की मनमानी की शिकायत की। 

प्रधानमंत्री कार्यालय से संज्ञान लेते हुए 12 मई को उत्तराखंड शासन को कार्रवाई के लिए लिखा गया। मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन को निर्देशित कर एसडीएम स्तर से अनुपालन कराने को कहा गया, मगर कई माह बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार ने दो दिन पहले जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर नाराजगी जताई। उन्होंने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कही है।

ऐसा मामला अभी तक मेरी जानकारी में नहीं है। मामले की जानकारी जुटाकर उस पर कार्रवाई की जाएगी। 
- एसए मुरुगेशन, डीएम देहरादून  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed