फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pm put the Foundation stone of india's first all weather road.

उत्तराखंड में देश का पहला ऑल वेदर रोड, PM 27 को रखेंगे नींव

Fri, 23 Dec 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 23 Dec 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
pm put the Foundation stone of india's first all weather road.
नरेंद्र मोदी - फोटो : Getty Images

देश के पहले ऑल वेदर रोड की नींव 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में रखेंगे। अप्रैल माह से ऑल वेदर रोड का शिलान्यास लंबित चल रहा है।

विज्ञापन


11 हजार 700 करोड़ रुपये की ये सामरिक महत्व की परियोजना चीन बार्डर तक न केवल सेना को हर मौसम में आवागमन सुलभ बनाएगी बल्कि प्रदेश के चार धाम सहित पर्यटन और आपदा प्रबंधन के लिए फायदेमंद होगी।
विज्ञापन


पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड में पहला आधिकारिक दौरा है। इससे पहले वह निजी दौरे में अपने गुरु दयानंद सरस्वती मिलने ऋषिकेश आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुड़ेंगे सभी हिमालयी राज्य, सेना हमेशा रहेगी बॉर्डर से कनेक्ट

pm put the Foundation stone of india's first all weather road.
Indian Army - फोटो : File Photo

27 दिसंबर को वह प्रदेश की राजधानी देहरादून में ऑल वेदर रोड का शिलान्यास करेंगे, लेकिन इसका पूरा कॉरिडोर सभी हिमालयी राज्यों को आपस में जोड़ेगा।

चीन सीमा के लिहाज से तैयार की परियोजना सामरिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। केंद्रीय भूतल परिवहन और हाईवे मंत्री नितिन गडकरी ने कई माह पूर्व इस परियोजना की घोषणा कर दी थी। परियोजना का बजट स्वीकृत हो चुका है और वन एवं पर्यावरण की अनुमति भी मिल चुकी है।

आपदा में भी नहीं टूटेगा संपर्क

pm put the Foundation stone of india's first all weather road.
अजय भट्ट - फोटो : amar ujala

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए शिलान्यास के बाद आयोजित जनसभा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि पीएम मोदी का दौरा तय हो गया है।

आल वेदर रोड के शिलान्यास के साथ उनकी जनसभा होगी। रोड से प्रदेश के पर्यटन को बल मिलेगा। आपदा जैसे हालात में भी पहाड़ का मैदान से संपर्क बना रहेगा। जनसभा के लिए संभावित स्थल परेड ग्राउंड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed