फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pm narendra modi photo will display in all madarsa

सभी मदरसों में लगेगी पीएम मोदी की फोटो, बोर्ड ने जारी किया आदेश

Fri, 05 Jan 2018 09:58 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 Jan 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
pm narendra modi photo will display in all madarsa

मदरसों में पीएम मोदी की फोटो न लगाने की चर्चाओं पर उत्तराखंड मदरसा बोर्ड ने विराम लगा दिया है। बोर्ड का कहना है कि सभी मदरसों में पीएम मोदी की फोटो लगाई जाएगी। इसका आदेश पहले भी जारी किया जा चुका है।

विज्ञापन


इस संबंध में उत्तराखंड मदरसा बोर्ड ने अगस्त, 2017 में ही आदेश जारी कर दिया है। साढ़े पांच महीने के बाद अब जिलों से इस आदेश के अनुपालन के संबंध में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन


बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर अखलाक अहमद ने बताया प्रधानमंत्री की फोटो लगाने के संबंध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के माध्यम से मदरसों को आदेश भेजा गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड को प्रधानमंत्री की फोटो लगाने के संबंध में शासनादेश आया था। इसके बाद बोर्ड की ओर से जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को आदेश जारी किया गया।
 

फीडबैक लेने में जुटे मदरसा बोर्ड के अधिकारी

pm narendra modi photo will display in all madarsa

बोर्ड के दफ्तर में भी प्रधानमंत्री की फोटो लगी हुई है। डिप्टी डायरेक्टर अहमद ने बताया कि राज्य में 297 मदरसे मान्यता प्राप्त हैं। इन सभी मदरसों को सर्कुलर जारी किया गया है। इसके अलावा निजी मदरसे हैं। इन मदरसों पर बोर्ड का अधिकार नहीं है। निजी मदरसों का प्रबंधन अपनी व्यवस्था के संबंध में निर्णय लेता है।

कुछ मदरसों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो लगाने से इनकार करने का मुद्दा गर्म हो गया है। इस पर बोर्ड ने अपने आदेश के अनुपालन का फीड बैक लेना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के निदेशक कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में अभी आया है।

इस संबंध में जानकारी ली जा रही है। इस मुद्दे पर विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय का कहना है कि मदरसों को देश के प्रधानमंत्री की फोटो लगाने में हर्ज क्या है? अगर आदेश हैं तो सबको फोटो लगाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed