फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pm Narendra modi kedarnath visit on 6th november confusion

प्रधानमंत्री मोदी के केदारनाथ दौरे पर असमंजस, पीएमओ से नहीं मिला अंतिम कार्यक्रम 

Wed, 31 Oct 2018 08:38 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 31 Oct 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
Pm Narendra modi kedarnath visit on 6th november confusion
PM Modi - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे की तिथि और समय को लेकर असमंजस बना हुआ है। प्रधानमंत्री कार्यालय से पीएम के आने का कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन राज्य सरकार ने तैयारी पूरी कर ली है। 6 से 9 नवंबर के बीच उनका दौरा हो सकता है। अब तक दो बार पीएम का दौरे का कार्यक्रम बदल चुका है। संभावना है कि भी पीएम दीपावली पर केदार धाम आएंगे। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित केदारनाथ दौरे की तैयारियों को लेकर मंगलवार को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुलिस और कई विभागों के सचिवों की बैठक हुई। जिसमें केदारनाथ में चल रहे निर्माण कार्य के पूर्ण होने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


इसके साथ वहां प्रस्तावित सौंदर्यीकरण के कार्यों की रूपरेखा पर अधिकारियों ने चर्चा की। हालांकि अभी तक प्रधानमंत्री के दौरे की तिथि निश्चित नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री पिछले वर्ष की तरह दीपावली पर केदार धाम दर्शन पर आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले उनके नौ नवंबर को कपाट बंद होने से पहले दर्शन करने के लिए आने की चर्चा थी। अब पीएमओ से छह या सात नवंबर में से किसी एक दिन आने के संकेत मिले हैं। हालांकि अंतिम कार्यक्रम जारी होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

उधर, दौरे को लेकर मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों दो दिन पहले केदारनाथ धाम का दौरा कर तैयारियों का जायजा ले चुके हैं। मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने बताया कि पीएम के केदारनाथ दर्शन पर आने को लेकर तैयारियां चल रही हैं। पीएमओ से अभी तक अंतिम कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन हमारे स्तर से तैयारी पूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed