फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Narendra modi come uttarakhand for international yoga day 2018

विश्व योग दिवस 2018: देहरादून पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम और राज्यपाल ने किया स्वागत

Wed, 20 Jun 2018 10:52 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 20 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
 PM Narendra modi come uttarakhand for international yoga day 2018
pm modi in dehradun

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार रात राजधानी देहरादून पहुंच गए हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल डॉ. केके पाल और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसके बाद यहां से उन्हें हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग से राजभवन लाया गया, जहां उनका रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। पीएम मोदी राजभवन से सुबह साढ़े छह बजे एफआरआई स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

50 हजार लोग करेंगे योग

 PM Narendra modi come uttarakhand for international yoga day 2018
yoga day

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यहां वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में आज 50 हजार से अधिक लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सामूहिक योग करेंगे। बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एफआरआई में 45 मिनट तक योग करेंगे। इससे पहले वह 15 मिनट जनता को संबोधित करेंगे। पीएम सुबह 6.20 बजे राजभवन से एफआरआई के लिए रवाना होंगे।

यहां मंच पर वह प्रदेश के राज्यपाल डॉ. केके पाल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद् यशोनाइक और उत्तराखंड के आयुष मंत्री हरक सिंह रावत के साथ योग करेंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, पहले परिसर में घास के ऊपर चटाई बिछाकर योग करने का कार्यक्रम था, लेकिन बुधवार को इसमें बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed