फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pm narendra modi can come kedarnath dham door opening 2018

चारधाम यात्रा 2018: केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के दिन बाबा के पहले दर्शन करेंगे PM मोदी

Thu, 26 Apr 2018 06:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 26 Apr 2018 06:40 AM IST
विज्ञापन
pm narendra modi can come kedarnath dham door opening 2018
pm modi in kedarnath dham
29 अप्रैल 2018 को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन


जी हां, केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा के पहले दर्शन करने वाले भक्त बन सकते हैं। इसकी पुष्टि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा कर दी गई है।

विगत 18 अप्रैल को अक्षय तृतीया के मौके पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन के बाद चारधाम यात्रा 2018 का शुभारंभ हो चुका है। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा प्रधानमंत्री के केदारनाथ दौरे के कार्यक्रम जारी किया जा चुका है। 
विज्ञापन


जिसके अनुसार पीएम मोदी सुबह छह बजे केदारनाथ पहुंचेंगे और छह बज कर 55 मिनट पर बाबा केदार की पूजा-अर्चना करेंगे। पीएम मोदी के साथ ही भाजपा सरकार वाले प्रदेशों के मुख्यमंत्री के केदारनाथ पहुंचने की भी संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

‘मैं 29 को केदारनाथ गया, तो विवाद होगा’

pm narendra modi can come kedarnath dham door opening 2018
harish rawat
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की संभावित मौजूदगी को देखते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपना कार्यक्रम बदल लिया है।

अब वे 29 अप्रैल की जगह आठ मई को केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। हालांकि उनका केदारनाथ दौरा पांच मई से ही शुरू हो जाएगा। वह पांच, छह और सात मई को केदारनाथ धाम के विभिन्न मार्गों पर हो रहे कार्यों का जायजा लेते हुए आठ मई को केदारपुरी में पहुंचेंगे। कार्यक्रम में बदलाव करते हुए पूर्व सीएम ने ट्वीट के जरिये भाजपा को भी चेताया है।

उन्होंने कहा है कि वे 29 को वहां जाएंगे, तो विवाद होना तय है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कुछ दिन पहले केदारनाथ जाने की तारीखों का एलान किया था। उन्होंने बताया था कि वह 26 को केदानाथ दौरे की शुरुआत करते हुए 29 अप्रैल को पहुंचेंगे। मगर अब इसमें तब्दीली कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed