फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Narendra Modi Brother Prahlad Modi pray for ram mandir in piran kaliyar dargah

प्रधानमंत्री के भाई प्रह्लाद मोदी ने दरगाह में चढ़ाई चादर, राम मंदिर को लेकर मांगी ये दुआ

Thu, 07 Nov 2019 08:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरानकलियर(रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरानकलियर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Nov 2019 08:45 AM IST
सार

  • दरगार साबिर पाक पर अकीदत के फूल पेश किए, देश में अमनोअमान की दुआ की
  • अयोध्या में मंदिर पर बोले-फैसला किसी भी पक्ष में हो, भाईचारा कायम रहे 

विज्ञापन
PM Narendra Modi Brother Prahlad Modi pray for ram mandir in piran kaliyar dargah
पिरान कलियर में चादर चढ़ाते प्रह्लाद मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद दामोदर दास मोदी ने बुधवार को कलियर में दरगाह साबिर पाक में चादर चढ़ाई। अकीदत के फूल पेश कर उन्होंने देश में अमनोअमान की दुआ की। इस दौरान नायब सज्जादानशीं शाह अली मंजर ऐजाज साबरी ने उनकी दस्तारबंदी की। 

विज्ञापन


प्रह्लाद मोदी बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे  कलियर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह दरगाह  साबिर के दरबार मे दुआ करने के लिए आए हैं। उनकी कामना है कि देश के सामने जो चुनौतियां हैं, देश उनसे बाहर आए। और देश के भीतर जो भाईचारा है, वह कायम रहे।
विज्ञापन


अयोध्या में मंदिर से जुड़े फैसले पर उन्होंने कहा कि कुछ दिन में इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट फैसला आने वाला है। फैसला किसी भी पक्ष में हो, देश के सभी भाई बहन उसे सम्मान के साथ कुबूल करें। हमारी दुआ है कि देश में भाईचारा कायम रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मिले

दरगाह साबिर पाक में हाजिरी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी ने आईआईटी गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। मुलाकात करने वालों में सीएम के ओएसडी ठाकुर नरेंद्र सिंह समेत कई लोग शामिल रहे।  

इस दौरान पंडित अश्वनी मुद्गल, शायर अफजल मंगलौरी , शाह यावर अली, डॉ. मतिउल्लाह मजीद, सादात मसूद, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अंकित शर्मा, काजी चांद, गुलशेर राजपूत, काजी सादात मसूद, डॉ. नदीम, राजू फरीदी, नोमी मियां, समद साबरी, रमजान साबरी, मौसम अली,  रईस अल्वी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed