फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi will visit Dehradun FRI on November 9th; CS inspected preparations Uttarakhand Silver Jubilee

Uttarakhand: नौ नवंबर को एफआरआई आएंगे पीएम मोदी, तैयारी को लेकर मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ने किया निरीक्षण

Sat, 01 Nov 2025 06:54 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 01 Nov 2025 06:54 PM IST
सार

उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के जश्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब नौ नवंबर को शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। इसी हिसाब से तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
PM Modi will visit Dehradun FRI on November 9th; CS inspected preparations Uttarakhand Silver Jubilee
उत्तराखंड मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

नौ नवंबर को एफआरआई में रजत जयंती समारोह के तहत कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे। यहां पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ने निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देशित किया है ।

विज्ञापन


आज एक नवंबर से 11 नवंबर तक प्रदेशभर में राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कड़ी में जहां तीन नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष संबोधन होगा तो वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ नवंबर के जश्न में शामिल होंगे। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 नवंबर को आने का कार्यक्रम था जो कि संशोधित हो गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: सीएम धामी ने की प्रेस कांफ्रेंस, राज्य के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती कार्यक्रम, 11 दिन मनेगा जश्न
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पीएम मोदी नौ नवंबर को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। एफआरआई में भव्य कार्यक्रम की तैयारी तेज हो गई है। उधर, प्रदेश के हर जिले में राज्य स्थापना पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed