फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pm modi will interact with people in international yoga festival 2017

देवभूमि में होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव, साधकों से रूबरू होंगे PM मोदी

Mon, 27 Feb 2017 07:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Mon, 27 Feb 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
pm modi will interact with people in international yoga festival 2017
pm modi - फोटो : PTI

एक से सात मार्च तक परमार्थ निकेतन आश्रम में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2017 में इस वर्ष 95 देशों के 12 सौ से अधिक योग साधक जुटेंगे। दो मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां आए साधकों से रूबरू होंगे।

विज्ञापन


पीएम मोदी कांफ्रेस के माध्यम से देश-विदेश से आए साधकों को महोत्सव में शामिल होने के लिए शुभकामनाएं देंगे। सांध्यकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में सूफी गायक कैलाश खेर और मशहूर ड्रम वादक शिवमणि प्रस्तुतियां देंगे। अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के लिए परमार्थ निकेतन में जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की निदेशिका साध्वी भगवती सरस्वती ने बताया कि महोत्सव में अब तक 95 देशों के 12 सौ  से अधिक साधक पंजीकरण करा चुके हैं। अगले दो दिन तक साधक अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश-विदेश के 70 योगाचार्य शामिल होंगे

pm modi will interact with people in international yoga festival 2017
योग - फोटो : amar ujala

इस वर्ष महोत्सव में देश-विदेश के 70 योगाचार्य शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक मार्च को राज्यपाल डा. केके पॉल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।

इसके अलावा परमार्थ निकेतन गंगा घाट पर आयोजित सांध्यकालीन आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होगी।  दो मार्च को दोपहर 12 बजे के करीब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंस के जरिए योग साधकों से रूबरू होंगे।

योग की कक्षाएं प्रात: 4 बजे से रात 9.30 बजे तक चलेंगी। इसमें अष्टांग योग, आयंगर योग, विन्यास योग, कुंडलिनी योग, जीवमुक्ति योग, सिंतोह योग, सोमैस्टिक योग, हठ योग, राज योग, भक्ति योग सहित 150 योगों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 6 मार्च को सूफी गायक कैलाश खेर प्रस्तुति देने परमार्थ निकेतन पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed