फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pm modi visit in ima

दून में PM मोदी के साथ चलेंगी तीन मेडिकल यूनिटें

Thu, 19 Jan 2017 03:32 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 19 Jan 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
pm modi visit in ima
नरेंद्र मोदी - फोटो : SELF

आईएमए में 21 जनवरी को होने जा रही संयुक्त कमांडर कांफ्रेंस के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारी पूरी कर ली है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट समेत दो स्थानों पर सेफ हाउस बनाया जा रहा है। जहां विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात रहेंगे। एक कार्डियक यूनिट आईएमए परिसर में ही तैनात रहेगी। इमरजेंसी के लिए एक आईसीयू और दस बेड भी रिजर्व किए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के लिए बुधवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सीएमओ डॉ. वाईएस थपलियाल ने बताया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एक सेफ हाउस बनाया जाएगा, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर, फिजिशियन, ऑर्थोपेडिक सर्जन, एनेस्थेटिस्ट, पैथोलॉजिस्ट, फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वाय की टीम मौजूद रहेगी। ऐसी ही एक सेफ हाउस की मेडिकल टीम रिजर्व रखी गई है।
विज्ञापन


यह टीम तब फ्लीट के साथ जाएगी, जब मौसम खराब होने या अन्य किसी कारण से पीएम सड़क मार्ग से जाएंगे। इसके अलावा आईएमए में कार्डियक यूनिट की तैनाती रहेगी। इसमें कार्डियोलॉजिस्ट समेत अन्य सहायक स्टाफ को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी तरह की आपात स्थिति के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल में एक आईसीयू और दस बेड आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी के ब्लड ग्रुप ‘ए’ पॉजिटिव के दो जवानों को विशेष तौर पर मेडिकल यूनिट के साथ तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed