फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM modi video conferencing to prevent Covid-19 epidemic today, Uttarakhand Chief Minister join

उत्तराखंड को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन दे केंद्र, हरिद्वार कुंभ को ध्यान में रखना जरूरी: सीएम त्रिवेंद्र

Tue, 24 Nov 2020 10:33 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 24 Nov 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
PM modi video conferencing to prevent Covid-19 epidemic today, Uttarakhand Chief Minister join
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड में कोविड-19 महामारी के वैक्सीन की प्राथमिकता बताई। उन्होंने पीएम से अनुरोध किया कि जनवरी से अप्रैल के मध्य हरिद्वार में कुंभ मेले का आयोजन होना है। उत्तराखंड को वैक्सीन की उपलब्धता के लिए कुंभ को ध्यान में रखना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने यह अनुरोध प्रधानमंत्री की कोविड 19 महामारी की रोकथाम को लेकर कोविड से सर्वाधिक प्रभावित आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में किया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्राथमिकताएं तय करने के लिए सुनियोजित तरीके से रणनीति बना रही है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उनसे कुंभ के आयोजन के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरिद्वार में जनवरी से अप्रैल 2021 तक कुंभ का आयोजन होना है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस बल एवं हेल्थ वर्कर काम करेंगे। इसलिए राज्य को वैक्सीन की उपलब्धता के लिए हरिद्वार कुंभ को ध्यान में रखना जरूरी है।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के टीकाकरण के लिए राज्य स्तर पर स्टेयरिंग कमेटी बनाई गई है। जिला स्तर पर टास्क फोर्स का गठन कर लिया गया और इसकी लगातार बैठकें भी हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में कोविड की रोकथाम में राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना के मामले नियंत्रित हैं। इस अवसर पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव ओम प्रकाश, डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार, सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपदा के समंदर से किनारे तक आए, अब कोई लापरवाही न हो: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में कोरोना पर नियंत्रण हुआ है, लेकिन अभी भी पूरी सतर्कता बरतने की जरूरत है। हम आपदा के समंदर से किनारे तक आ गए हैं, यह ध्यान रहे कि अब कोई भी लापरवाही न रहे। हमें पॉजिटिविटी रेट को पांच प्रतिशत से कम रखना होगा और आरटीपीसीआर टेस्ट पर विशेष ध्यान देना होगा। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों के संगठित प्रयासों से देश में कोरोना काफी हद तक नियंत्रण में है। 

सभी मुख्यमंत्री सुझाव साझा करें
पीएम ने कहा कि कोरोना के मैनेजमेंट को लेकर सबके पास एक व्यापक अनुभव है। सभी मुख्यमंत्री अपने अनुभवों को जरूर साझा करें, ताकि कोरोना पर पूर्ण नियंत्रण के लिए ठोस रणनीति बन सके। 

सबको लगेगी वैक्सीन
पीएम ने कहा कि कोविड वैक्सीन की उपलब्धता के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। वैक्सीन सभी को लगवाई जाएगी, लेकिन इसके लिए शुरुआती चरण में  प्राथमिकताएं क्या होंगी, राज्य सरकारें भी इस पर अपना सुझाव जरूर दें। टीकाकरण के लिए राज्य कोल्ड चेन स्टोरेज और विभिन्न मापदंडों के आधार पर व्यवस्थाएं कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed