फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi Uttarakhand Visit will be special for GMVN it will increase earnings

PM Modi Uttarakhand Visit: जीएमवीएन के लिए खास बनेगा पीएम मोदी का दौरा, कमाई को लगेंगे चार चांद

Wed, 05 Mar 2025 10:20 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 05 Mar 2025 10:20 PM IST
सार

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री के दौरे से न सिर्फ उत्तरकाशी, बल्कि अन्य जगहों पर भी जीएमवीएन की पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

विज्ञापन
PM Modi Uttarakhand Visit will be special for GMVN it will increase earnings
पीएम मोदी - फोटो : X / @PIBHindi

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आगमन से पर्यटन क्षेत्र को सबसे ज्यादा आस है। पर्यटन की प्रमुख एजेंसी गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) भी बेहतरी की उम्मीद संजोए हुए है।

विज्ञापन


पिछले पांच वर्षों में जीएमवीएन ने पर्यटन गतिविधियों को विस्तार देते हुए अपना टर्नओवर लगातार बढ़ाया है। उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से स्थिति और बेहतर होगी। शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह मार्च को मुखबा और हर्षिल आ रहे हैं। उत्तरकाशी जिले के ये दोनों स्थान धार्मिक व पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। पूरे क्षेत्र में जीएमवीएन की गतिविधियां बहुत पहले से संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री के दौरे से न सिर्फ उत्तरकाशी, बल्कि अन्य जगहों पर भी जीएमवीएन की पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा। जीएमवीएन के एमडी विशाल मिश्रा का कहना है कि पर्यटन गतिविधियों को निगम बखूबी संचालित कर रहा है। और बेहतर स्थिति बनने की पूरी उम्मीद है। वर्ष 2020-21 में जीएमवीएन का कुल टर्नओवर 31.46 करोड़ था जो कि 2023-24 में बढ़कर 81.45 करोड़ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: कल मुखबा और हर्षिल पहुंचेंगे पीएम मोदी, सुरक्षा में सात हजार से ज्यादा पुलिस फोर्स रहेगी तैनात

साहसिक गतिविधियों में जग रही संभावनाएं
वैसे जीएमवीएन की कमाई के सबसे बड़े स्रोत उसके रेस्ट हाउस व कैंटीन हैं, लेकिन पिछले पांच वर्षो में साहसिक गतिविधियों से जुडे़ क्षेत्र में भी जीएमवीएन ने काफी संभावनाएं जगाई हैं। इसमे वाटर स्पोर्ट्स और माउंटेन से संबंधित डिवीजन लगातार अच्छी प्रगति कर रहे हैं। पांच वर्ष पूर्व जहां माउंटेन डिवीजन व वाटर स्पोर्ट्स से करीब 15 लाख रुपये तक की कमाई हो रही थी, वहीं इस वित्तीय वर्ष में अभी तक कमाई का आंकड़ा 75 लाख के करीब पहुंच गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया है। शीतकालीन यात्रा के लिए उनका उत्तराखंड आना सौभाग्यसूचक है। इससे निश्चित तौर पर उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा को तेजी मिलेगी। मैं सभी उत्तराखंडवासियों की तरफ से प्रधानमंत्री का स्वागत करता हूं। साथ ही, उनके प्रति आभार भी प्रकट करता हूं।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed