{"_id":"61fc27d3fb926854282d89c2","slug":"pm-modi-s-virtual-election-rally-canceled-due-to-bad-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: प्रधानमंत्री मोदी की वर्चुअल चुनाव रैली खराब मौसम के चलते रद्द, आज होना था कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: प्रधानमंत्री मोदी की वर्चुअल चुनाव रैली खराब मौसम के चलते रद्द, आज होना था कार्यक्रम
Fri, 04 Feb 2022 09:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 04 Feb 2022 09:09 AM IST
सार
खराब मौसम के चलते पीएम मोदी की उत्तराखंड में होने वाली वर्चुअल चुनाव रैली रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
खराब मौसम के चलते प्रधानमंत्री मोदी की वर्चुअल रैली रद्द
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खराब मौसम के चलते पीएम मोदी की उत्तराखंड में होने वाली वर्चुअल चुनाव रैली रद्द कर दी गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार ये रैली आज होने वाली थी लेकिन खराब मौसम के चलते रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
PM Narendra Modi's virtual rally to be held in Uttarakhand on February 4 stands cancelled due to inclement weather: BJP#UttarakhandElections2022
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 3, 2022विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के चुनावी समर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल रैलियों का आगाज आज से होने वाला था। प्रधानमंत्री भाजपा के जन चौपाल कार्यक्रम के तहत अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को संबोधित करने वाले थे और पार्टी के समर्थन में वोट देने की अपील करने वाले थे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, वर्चुअल रैलियों के साथ पीएम मोदी जनसभाएं भी करने वाले हैं। उनकी जनसभा की तिथियां जल्द प्राप्त हो जाएंगी। पीएम आज सुबह 11 बजे अल्मोड़ा लोकसभा के अंतर्गत अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत जिलों के मतदाताओं को संबोधित करने वाले थे। लोकसभा क्षेत्रों में पीएम की वर्चुअल रैलियों के कार्यक्रम की संभावित तिथियां प्राप्त हुई हैं। जल्द उनकी रैलियों का तय कार्यक्रम उपलब्ध हो जाएगा।
बहरहाल अभी जो संभावित वर्चुअल रैलियां प्रस्तावित हैं, उनमें प्रधानमंत्री छह फरवरी को पौड़ी संसदीय क्षेत्र, आठ फरवरी को टिहरी संसदीय क्षेत्र, 10 को हरिद्वार और 12 फरवरी को नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं को वर्चुअल संबोधित कर सकते हैं।