फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pm modi rally in rudrapur

11 मार्च को पूरा उत्तराखंड मनाएगा विजय उत्सवः PM मोदी

Sat, 11 Feb 2017 09:54 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Sat, 11 Feb 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
pm modi rally in rudrapur
narendra modi

रुद्रपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला। कहा कि आगामी 11 मार्च को उत्तराखंड विजय उत्सव मनाएगा और आज से ही विजयश्री की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए रैली स्थल में भारी संख्या में लोग जमा रहे।

विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी ने रुद्रपुर को आर्थिक विकास की ऊर्जा भूमि बताते हुए यहां के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार औद्योगिक विकास के लिए गंभीर है। टैक्स में छूट के साथ ही बजट में भी औद्योगिक विकास के लिए प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


शनिवार को यहां विशाल जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी इशारों में ही बहुत कुछ कह गए। उन्होंने रुद्रपुर को मिनी हिंदुस्तान की संज्ञा देते हुए इसे आर्थिक विकास की ऊर्जा भूमि बताया और कहा कि रुद्रपुर में कुछ भी होता है तो पूरे देश को पता चल जाता है। सिडकुल की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि औद्योगिक और व्यापारिक दृष्टि से यह क्षेत्र महत्वपूर्ण है। सरकार औद्योगिक विकास के लिए बहुत कुछ करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में सरकार ने औद्योगिक विकास के लिए टैक्स में छूट दी है। साथ ही उद्योगों के विकास के लिए बजट में भी प्रावधान किया है। मोदी का संकेत था कि जिले में औद्योगिक विकास के लिए भविष्य में केंद्र सरकार कुछ कर सकती है। मोदी ने अपने संबोधन के दौरान उत्तराखंड के लिए भविष्य में बहुत कुछ करने की इच्छा जताई।

मोदी ने डबल इंजन की बात दोहराई

pm modi rally in rudrapur
pm modi rally

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार चारधाम के लिए सड़क परियोजना की शुरुआत कर चुकी है, जिससे चारधाम यात्रा सुगम हो जाएगी। साथ ही मोदी ने यहां पर्यटन विकास के लिए काम करने पर जोर दिया।

उत्तराखंड के विकास पर अपने भाषण को केंद्रित करते हुए मोदी ने यहां डबल इंजन की बात दोहराई। मोदी ने देवभूमि में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की बात करते हुए उत्तराखंड के विकास के लिए सेवा का अवसर देने का आह्वान किया।

पीएम अपने भाषण से लोगों को यह समझाने की कोशिश करते नजर आए कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनी तो केंद्र दिल खोलकर यहां विकास के लिए योजनाएं लाएगा। 

हर जगह हरदा टैक्स

pm modi rally in rudrapur
harish rawat - फोटो : amar ujala

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में सीएम हरीश रावत की जमकर खिंचाई की। उन्होंने उनके बाहुबली वीडियो का जिक्र भी किया और भ्रष्टाचार पर भीड़ का ध्यान खींचते हुए हरदा टैक्स को लेकर सरकार को निशाने पर लिया। मोदी ने कहा कि प्रदेश में हरदा टैक्स के नाम पर जनता से वसूली की जा रही है। उन्होंने हरीश रावत के स्टिंग का भी जिक्र करते हुए ऐसे लोगों को सबक सिखाने की बात कही।

ऊधमसिंह नगर जिला प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी कड़ी सुरक्षा के बीच अपरान्ह पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरे। यहां से पीएम की फ्लीट सुरक्षा घेरे में कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।

पीएम की सभा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा संबंधी सभी इंतजाम ‌किए। हैलीपैड के साथ-साथ सभा स्थल पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पीएम की सभा के दौरान चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रही। सभा स्थल पर फोर्स की तैनाती के साथ ही खुफिया कैमरों से भी नजर रखी गई।

सुरक्षा के मद्देनजर शहर में रूट भी डायवर्ट किया गया। उधर, 12 फरवरी को पिथौरागढ़ में होने वाली पीएम की सभा की तैयारियां भी जोरों से चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed