फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi Pariksha Pe Charcha program will be telecast live in all schools on January 29 Uttarakhand news

Pariksha Pe Charcha: स्कूलों में 29 को होगा प्रधानमंत्री के साथ कार्यक्रम का प्रसारण, बनेंगे सेल्फी प्वाइंट

Thu, 25 Jan 2024 01:46 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 25 Jan 2024 01:46 PM IST
सार

सभी विद्यालयों में 29 को प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। इस संबंध में शिक्षा निदेशक ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। प्रदेश में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
PM Modi Pariksha Pe Charcha program will be telecast live in all schools on January 29 Uttarakhand news
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का 29 जनवरी को सभी विद्यालयों में सीधा प्रसारण होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशक ने सभी सीईओ को दिए निर्देश में कहा, सभी राजकीय, अशासकीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों, छात्रावासों, डायट, एससीईआरटी एवं विभागीय कार्यालयों में इसके सीधे प्रसारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिन विद्यालयों में टेलीविजन की सुविधा उपलब्ध नहीं है, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। निर्देश में कहा गया है कि कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल आदि से भी कार्यक्रम को देखा व सुना जा सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: शिक्षकों और कर्मचारियों के अब सुगम से सुगम में हो सकेंगे पारस्परिक तबादले, अधिनियम में हुआ संशोधन

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में बनेंगे सेल्फी प्वाइंट

प्रदेश में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। अपर राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने सभी सीईओ को दिए निर्देश में कहा, प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाया जाना है। इसके लिए सर्वाधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डो, एयरपोर्ट, पर्यटक स्थलों आदि स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जा सकते हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed