प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस मेट्रो रेल का सपना दिखाया था, हुआ हवा-हवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के दौरान ऋषिकुल विद्यापीठ की जनसभा संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिद्वार के लोगों को जिस मेट्रो रेल का सपना दिखाया था, वह हवा-हवाई साबित हुआ है।
सूचना का अधिकार माध्यम से मिली जानकारी में इसकी पोल खुल गई है कि हरिद्वार मेट्रो रेल परियोजना पर कहीं कुछ नहीं हो रहा है जबकि उत्तराखंड की आधी सरकार मेट्रो रेल के नाम पर विदेश घूम आई है।
राष्ट्रीय सूचना अधिकार जागृति मिशन के अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा ने मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति के संबंध में शहरी विकास शासन से सूचना मांगी थी।
मेट्रो रेल स्टेशन स्थल के संबंध में शासन स्तर पर कोई सूचना उपलब्ध नहीं
शासन की ओर से स्पष्ट सूचना नहीं दिए जाने पर मामला उत्तराखंड सूचना आयोग में पहुंचा। सूचना में मेट्रो रेल परियोजना का प्राकलन और उसका स्वीकृत रूट, कार्यदायी संस्था, कार्यपूर्ण कराए जाने की अवधि और मेट्रो रेल स्टेशनों की संख्या आदि की जानकारी मांगी गई थी।
आयोग में सुनवाई के दौरान लोक सूचना अधिकारी ने बताया कि सूचना आवास विभाग में नहीं है। मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह ने अपील के निस्तारण आदेश में कहा है कि यह प्रतीत होता है कि हरिद्वार मेट्रो रेल यातायात परियोजना के बजट, प्राकलन, मार्ग निर्धारण, कार्यदायी संस्था का चयन, मेट्रो रेल स्टेशन स्थल के संबंध में शासन स्तर पर कोई सूचना उपलब्ध नहीं है। आयोग ने इस कथन के साथ द्वितीय अपील का निस्तारण 28 नवंबर को किया है।