फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pm modi met IMA cadets.

आईएमए कैडेट्स से मिले पीएम मोदी, जांबाजों में भरा जोश

Sun, 22 Jan 2017 01:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 22 Jan 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
pm modi met IMA cadets.
PM Modi

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित संयुक्त कमांडर कांफ्रेंस में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांफ्रेंस से समय निकालकर आईएमए के कैडेट्स से भी मुलाकात की। उन्होंने कैडेट्स में जोश भरा। काफी देर तक गुफ्तगू की। इसके अलावा आईएमए के गौरवशाली इतिहास के बारे में भी जाना।

विज्ञापन


शनिवार को कमांडर कांफ्रेंस में निर्धारित शेड्यूल के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर आईएमए पहुंचा। सबसे पहले वह दक्षिण द्वार स्थित वॉर मेमोरियल पहुंचे। यहां उन्होंने आईएमए के जांबाज शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आईएमए के विक्रम बत्रा मेस में आयोजित कांफ्रेंस में शामिल हुए।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रक्षा मंत्री मनोहर परिकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीव डोभाल और तीनों सेनाओं के प्रमुख सहित कमांडर और तमाम अफसर कांफ्रेंस में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमए में किया लंच

pm modi met IMA cadets.
PM Modi

कांफ्रेंस साढ़े तीन बजे खत्म हुई। इस दौरान उन्होंने लंच भी किया। कांफ्रेंस के बाद पीएम मोदी ने आईएमए के फर्स्ट और थर्ड टर्म के कैडेट्स से कुछ देर बातचीत की। उन्होंने जांबाजों में जोश भरा।

चेटवुड हॉल में आईएमए के गौरवशाली इतिहास की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने आईएमए की लाइब्रेरी का रुख किया। इसके बाद शाम को ठीक 3:45 बजे प्रधानमंत्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। वहां से 4:20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed