फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pm modi commandant conference program schedule

आज देहरादून में छह घंटे रहेंगे पीएम मोदी, ये है पूरा कार्यक्रम

Sat, 21 Jan 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 21 Jan 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
pm modi commandant conference program schedule
नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

आईएमए में शनिवार को होने जा रही संयुक्त कमांडर कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे हेलीकॉप्टर से शामिल होने आएंगे।

विज्ञापन


वह छह घंटे तक आईएमए में रहने के बाद शाम को 3:45 बजे आईएमए हैलीपैड से जौलीग्रांट हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

कमांडर कांफ्रेंस के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है।

कम नमक-मिर्च वाला खाना खाएंगे पीएम

pm modi commandant conference program schedule
narendra modi

मौसम खराब होने या किसी और आपातकाल के स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने फ्लीट का इंतजाम भी कर लिया है।

एक फ्लीट जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुस्तैद रहेगी जबकि दूसरी फ्लीट आईएमए में रहेगी। अगर पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से नहीं जा पाए तो उन्हें फ्लीट से आईएमए पहुंचाया जाएगा।

संयुक्त कमांडर कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए विशेषतौर पर शुद्ध शाकाहारी लंच बनाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी कम पनीर और कम नमक मिर्च वाला भोजन ग्रहण करेंगे। उनके लिए केवल तवा रोटी बनाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम का कार्यक्रम

pm modi commandant conference program schedule
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

सुबह 8:05 बजे : दिल्ली एयरपोर्ट से एयरफोर्स विमान से रवानगी
सुबह 8:55 बजे : जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून आगमन
सुबह 9:00 बजे : एमआई हेलीकॉप्टर से आईएमए के लिए प्रस्थान
सुबह 9:20 बजे : आईएमए हैलीपैड पर आगमन
सुबह 9:25 बजे : कांफ्रेंस स्थल पर आगमन
सुबह 9:30 बजे : कमांडर कांफ्रेंस शुरू होगी
दोपहर 3:30 बजे : कमांडर कांफ्रेंस का समापन
दोपहर 3:35 बजे : आईएमए हैलीपैड के लिए प्रस्थान
दोपहर 3:40 बजे : आईएमए हैलीपैड पर आगमन
दोपहर 3:45 बजे : जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान
शाम 4:05 बजे : जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आगमन
शाम 4:20 बजे : दिल्ली एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान

विज्ञापन

आईएमए का पूरा इलाका सील

pm modi commandant conference program schedule
आईएमए में पीओपी - फोटो : अमरउजाला

आईएमए परिसर में आयोजित कमांडर कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार सुबह आगमन के मद्देनजर शुक्रवार देर रात पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। सुरक्षा के लिहाज से संदिग्धों की धरपकड़ के लिए जिले की सीमाओं और बाहरी इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इससे पहले सुरक्षा चक्र को लेकर पुलिस ने कई चरणों में रिहर्सल की। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरने के दौरान होने वाले सुरक्षा प्रबंधों को लेकर शुक्रवार सुबह रिहर्सल प्रक्रिया पूरी की गई।

साढे़ नौ बजे के करीब आईएमए परिसर में वीवीआईपी के काफिले को लेकर मंथन किया गया। यहां पर फ्लीट के साथ दो बार रिहर्सल हुई। बाद में अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था राम सिंह मीणा ने पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में पुलिस बल की डीब्रीफिंग की। अधिकारियों से रिहर्सल के बारे में कई तरह के सवाल भी किए गए। वीवीआईपी से मिलने वालों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए गए।

नोडल पुलिस अधिकारी सादी वर्दी में लगने वाले पुलिस बल का आईडी कार्ड जरूर चेक कर लें। ड्यूटी में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान आईजी अभिसूचना एपी अंशुमन, डीआईजी पुष्पक ज्योति, जिलाधिकारी रविनाथ रमन, एसएसपी स्वीटी अग्रवाल, एसपी अभिसूचना बरिदंर जीत सिंह, एसपी क्राइम तृप्ति भट्ट, एसपी सिटी अजय कुमार, एसपी ट्रैफिक धीरेंद्र गुंज्याल, एसपी देहात श्वेता चौबे आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed