फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi Brother Prahlad Modi arrives haldwani told About Article 370

अनुच्छेद 370 हटने पर देशवासियों की तरह पीएम का परिवार भी है बेहद खुश: प्रह्लाद मोदी

Sat, 10 Aug 2019 10:17 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 10 Aug 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
PM Modi Brother Prahlad Modi arrives haldwani told About Article 370
पीएम नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटने की जितनी खुशी देश की जनता को है, उतनी ही खुशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार के लोगों को भी है। यह कहना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी का। प्रह्लाद मोदी एक कार्यक्रम के सिलसिले में शुक्रवार देर रात हल्द्वानी पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में प्रह्लाद मोदी ने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने के फैसले को देश की जनता जिस नजरिए से देखती है उनका परिवार भी उसी नजर से देखता है। राम मंदिर निर्माण के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मामला कोर्ट में है, इस पर कुछ बोल नहीं सकता। 

विज्ञापन

प्रह्लाद मोदी 10 अगस्त को नैनीताल रोड स्थित वाटिका बरात घर में प्रस्तावित एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए शहर के तीस लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।

11 अगस्त को समाज के लोगों से मुलाकात और 12 अगस्त को धार्मिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। देर रात नैनीताल रोड स्थित एक होटल में पहुंचे प्रह्लाद मोदी का एक समाज श्रेष्ठ समाज के अलावा विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और पुष्प गुच्छ भेंट किया। भेंट करने वालों में डॉ प्रमोद अग्रवाल गोल्डी, रुपेंद्र नागर, लोकेश साहू, उमेश सैनी, सागर चंद्र, हरीश तिवारी, योगेश साहू, हरीश पांडे, नम्रता सिंह आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed