फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pm modi badrinath dham visit program detail

19 मई को सवा घंटे बदरीनाथ धाम में रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पहली बार करेंगे ऐसा

Sat, 18 May 2019 07:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 18 May 2019 07:42 AM IST
विज्ञापन
pm modi badrinath dham visit program detail
पीएम मोदी - फोटो : फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 मई, रविवार को प्रात: साढे़ नौ बजे बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री करीब बीस मिनट तक दर्शन कर भगवान बदरी की अभिषेक पूजा करेंगे। करीब सवा घंटे तक वे बदरीनाथ में रहने के बाद वापस लौट जाएंगे। पीएम 18 को केदारनाथ पहुंचेंगे। भगवान केदार के दर्शन कर, उस दिन रात्रि विश्राम वहीं करेंगे। 

विज्ञापन


बतौर प्रधानमंत्री मोदी पहली बार बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। राज्य के आला अधिकारी उनके बदरीनाथ दौरे की तैयारी में लगे हुए हैं। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 19 मई को प्रात: सवा नौ बजे बदरीनाथ धाम में माणा रोड पर स्थित आर्मी हेलीपेड पर उतरेंगे। इसके बाद वे कुछ देर ग्रीफ के गेस्ट हाउस में रुकेंगे।

विज्ञापन

दो सौ मीटर तक पैदल बदरीनाथ मंदिर तक पहुंचेंगे पीएम

वहां से कार से पीएम मोदी साकेत तिराहे तक आएंगे और यहां से पैदल ही करीब दो सौ मीटर तक पैदल बदरीनाथ मंदिर तक पहुंचेंगे। पुलिस प्रशासन ने पीएमओ और एसपीजी के उच्च अधिकारियों से पीएम मोदी के दौरे को लेकर फीडबेक लिया है।

बताया जा रहा है कि पीएम के बदरीनाथ पहुंचने के दौरान बदरीनाथ मंदिर को जीरो जोन में तब्दील नहीं किया जाएगा। धाम के इर्द-गिर्द की दुकानें आंशिक रूप से बंद करवाई जाएंगी। तीर्थयात्रियों की लाइन भी मंदिर से कुछ ही दूरी पर रोकी जाएंगी।

विशेष अतिथि गृह गुजराती भवन में रुकेंगे मोदी

लगभग बीस मिनट तक बदरीनाथ परिक्रमा स्थल और सभा मंडप में रहने के बाद वे मंदिर के समीप ही विशेष अतिथि गृह गुजराती भवन में रुकेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट के भी मौजूद रहने की संभावना है। 25 मई तक आदर्श आचार संहिता होने के कारण पीएम मोदी का बदरीनाथ में कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं है। 

विज्ञापन

चाक-चौबंध होगा सुरक्षा घेरा 

बदरीनाथ धाम में पीएम मोदी के सुरक्षा घेरे को चाक-चौबंद बनाने के लिए पुलिस महकमे की ओर से गौचर हेलीपैड, बदरीनाथ हेलीपैड, आस्था पथ और बदरीनाथ मंदिर परिसर में पुलिस अधिकारियों और जवानों की तैनाती का खाका भी तैयार कर लिया गया है। पीएम की सुरक्षा के लिए शुक्रवार को गौचर में आईजी संजय गुंज्याल ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। जबकि 18 को डीआईजी विमला गुज्यांल बदरीनाथ में सुरक्षा प्रबंधन को लेकर पुलिस अधिकारियों की बैठक लेंगी। 

आर्मी हेलीपैड में होगी पीएम के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग 
बदरीनाथ धाम में राज्य सरकार का हेलीपैड और माणा रोड पर आर्मी हेलीपैड है। दोनों हेलीपेड का पुलिस प्रशासन और एसपीजी की टीम ने निरीक्षण कर लिया है। पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर की लेंडिंग आर्मी हेलीपैड पर होगी। यहां प्रशासन की ओर से एक स्वीश कॉटेज भी बनवाया गया है। यहां ट्रायल के रुप में हेलीकॉप्टर भी उतारे गए।

गौचर हवाई पट्टी सील 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित केदारनाथ और बदरीनाथ यात्रा को देखते हुए गौचर में भी पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। हवाई पट्टी पर आपातकालीन लैंडिंग की सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। हवाई पट्टी को सील कर दिया गया है।

सुरक्षा प्रबंधों को लेकर शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन और एसपीजी के अधिकारियों ने बैठक की। प्रधानमंत्री की फ्लीट की रिहर्सल की गई। एसडीएम कर्णप्रयाग देवानंद शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए हवाई पट्टी पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed