फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pledged to follow the ideals of Pandit Deendayal

Dehradun News: पंडित दीनदयाल के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया

Tue, 26 Sep 2023 01:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Pledged to follow the ideals of Pandit Deendayal
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका विकासनगर के परिसर में स्थित मूर्ति पर पुष्प अर्पित का श्रद्धांजलि अर्पित की। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


हरबर्टपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष सिंह रावत के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल को नमन किया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा जिले के नगला चंद्रभान गांव में हुआ था। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क में आएं।
विज्ञापन




आजीवन संघ के प्रचारक रहे। 21 अक्टूबर 1951 को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई। उन्होंने कहा कि अंत्योदय का नारा देने वाले दीनदयाल उपाध्याय का कहना था कि अगर हम एकता चाहते हैं, तो हमें भारतीय राष्ट्रवाद को समझना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना था कि भारत की जड़ों से जुड़ी राजनीति, अर्थनीति और समाज नीति ही देश के भाग्य को बदलने का सामर्थ्य रखती है। कोई भी देश अपनी जड़ों से कटकर विकास नहीं कर सका है। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में जिला महामंत्री विनोद कश्यप, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश कौशिक, मंडल महामंत्री राकेश अमोली, राहुल शर्मा, पूर्व सभासद जनार्दन जोशी, विजय सिंह पटवाल, सभासद मेघश्याम शर्मा, सुबीर दास आदि मौजूद रहे।




विकासनगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विपुल मूसला, महामंत्री शुभम गर्ग, धीरेंद्र पटवाल, योगेश त्यागी, संजय मित्तल, सुरेंद्र चौहान, हरिश अरोड़ा, धर्मेंद्र ठाकुर, मन्नू जैन, संजय शर्मा, सुमित टोंक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed