फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Playing with the lives of students in the back of profits

मुनाफे के फेर में छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़

Wed, 31 Jul 2019 02:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Playing with the lives of students in the back of profits
हरबर्टपुर-सहारनपुर मोटर मार्ग पर इस तरह बस पर लटककर सफर करते हैं छात्र। - फोटो : VIKAS NAGAR
अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में प्राइवेट बस संचालक छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। हरबर्टपुर-सहारनपुर रोड पर स्कूलों की छुट्टी के बाद बसों में इस कदर छात्रों को ढोया जा रहा है कि खिड़कियों से लेकर पीछे बनी सीढ़ियों और छतों तक ये छात्र लटके नजर आते हैं। यह तस्वीर इस बात की सच्चाई बताने के लिए काफी है कि किस कदर इस रुट में छात्रों और यात्रियों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि परिवहन विभाग को भी ये ओवरलोड वाहन कभी भी सड़क पर चलते हुए नजर नहीं आते। जबकि, विभाग आए दिन क्षेत्र की सड़कों पर यातायात सुरक्षा के नाम पर अभियान चलाता रहता है। स्थानीय निवासी नरेंद्र सिंह तोमर, अविकल शर्मा, रमन तोमर आदि का कहना है कि प्राइवेट बस संचालकों की लापरवाही कभी भी छात्रों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। बस चालक और कंडक्टर कभी भी छात्रों को बसों पर चढ़ने से मना नहीं करते। संबंधित विभाग भी अन्य वाहनों का तो चालान करता है, लेकिन इन बसों की अनदेखी कर देता है। कहा कि विभाग को रूटों पर बसों की संख्याएं भी बढ़ानी चाहिए। कई बार बसों के समय में काफी अंतर होने के कारण भी छात्र घर पहुंचने की जल्दी में ओवरलोड बसों में सफर करने को तैयार हो जाते हैं।
विज्ञापन

----
ओवरलोडिंग को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही ऐसे बस संचालकों के खिलाफ क्षेत्र में अभियान चलाया जाएगा।
- रत्नाकर सिंह, परिवहन कर अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed