फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Players won five medals in Para Athletics Championship

Dehradun News: पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने झटके पांच पदक

Thu, 18 Jul 2024 04:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Players won five medals in Para Athletics Championship

विज्ञापन
राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान के पैरा एथलीट ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर पांच पदक झटके। इसमें शांति झरिया ने दो पदक हासिल किए हैं। बंगलुरू के श्री कंटीरवा स्टेडियम में 15 से 17 जुलाई तक चली राष्ट्रीय सब जूनियर और जूनियर नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान के पांच एथलीट ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शांति झरिया ने 1500 मीटर दौड़ 6.48 सेकंड में पूरी कर सिल्वर पदक हासिल किया। वहीं, 400 मीटर दौड़ को 1.27 सेकंड में पूरी कर कांस्य पदक हासिल किया। देवराज ने 1500 मीटर में गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके अलावा हिमांशु ने 400 मीटर में कांस्य व गौरव ने 100 मीटर में कांस्य पदक प्राप्त किया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से संस्थान प्रबंधन के लोगों में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed