{"_id":"6727d0fbb2d8f0e48703dc24","slug":"players-from-five-states-are-learning-the-tricks-of-shooting-in-doon-dehradun-news-c-5-1-drn1031-539046-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पांच राज्यों के खिलाड़ी दून में सीख रहे निशानेबाजी के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पांच राज्यों के खिलाड़ी दून में सीख रहे निशानेबाजी के गुर
विज्ञापन
गुरु द्रोणाचार्य की तपस्थली देहरादून में न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि देश के पांच राज्यों के खिलाड़ी निशानेबाजी के गुर सीख रहे हैं। इन सभी खिलाड़ियों का सपना ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। पेरिस ओलंपिक में पदक विजेता मनु भाकर ने भी राजधानी दून में निशानेबाजी के गुर सीखे हैं।
पेरिस ओलंपिक-2024 में शूटिंग प्रतिस्पर्धा में भारत को पदक दिलाने वाली पहली महिला एथलीट बन इतिहास रचने वालीं मनु प्रशिक्षण के लिए अक्सर दून आती थीं। गोल्डन बॉय जसपाल राणा मनु के व्यक्तिगत कोच हैं। मनु ने ओलंपिक की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया था। पौंधा स्थित जसपाल राणा निशानेबाजी संस्थान के कोच रोहित ने बताया, वर्तमान में उत्तराखंड समेत हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और उत्तरप्रदेश के करीब 150 खिलाड़ी निशानेबाजी का प्रशिक्षण ले रहे हैं।
उन्होंने बताया, सभी खिलाड़ियों का सपना है कि वह देश के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतें। समय-समय पर इन खिलाड़ियों को गोल्डन बॉय कहे जाने वाले जसपाल राणा भी गुरु मंत्र देते हैं। इससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और मजबूत होता है।