फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   play performance by artists

जातिवादी व्यवस्था पर उठाए सवाल

Tue, 30 Jul 2013 09:43 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Tue, 30 Jul 2013 09:43 AM IST
विज्ञापन
play performance by artists

रीच संस्था के पांच दिवसीय थिएटर फेस्ट के तीसरे दिन नाटक ‘मय्यत’ की प्रस्तुति ने जातिवादी व्यवस्था पर सवाल उठाए। ओएनजीसी स्थित एएमएन घोष ऑडिटोरियम में ऊषा गांगुली निर्देशित नाटक में औरंगाबाद नामक गांव की कहानी पेश की गई। गांव में हर साल भगवान की पालकी यात्रा निकाली जाती है, लेकिन लंबी पैदल यात्रा से बचने के लिए ब्राह्मण चार दलितों को चुनकर ब्राह्मण का दर्जा दे देते हैं।

विज्ञापन


मौका मिलने का इंतजार करता है
गांव का लक्खू वर्षों तक यह मौका मिलने का इंतजार करता है। उसे लगता है कि भगवान की पालकी छूकर उसका बीमार बेटा ठीक हो जाएगा। लक्खू अपने तीन साथियों संग पालकी लेकर निकलता है। लेकिन दुर्बल और रोगी शरीर साथ नहीं देता। बीच रास्ते में लक्खू की मौत हो जाती है।
विज्ञापन


इसके बाद उसके अंतिम संस्कार पर झगड़ा शुरू हो जाता है। दलित कहते हैं कि लक्खू जिस दिन मरा, उस दिन वह ब्राह्मण था लिहाजा ब्राह्मण यह जिम्मा निभाएं।

छोड़ देती हैं बिरादरियां
दूसरी ओर, ब्राह्मण उसे दलित बताकर इंकार कर देते हैं। आखिर दोनों ही बिरादरियां लाश छोड़ देती हैं। लक्खू का बीमार बेटा जैसे-तैसे पिता के मृत शरीर को खींचकर ले जाने का प्रयास करता है, लेकिन नाकाम रहता है। आखिर वह शव छोड़ रोने लगता है। इसके बाद ‘वामा’ नाटक की भी प्रस्तुति दी गई। नाटक में खुद ऊषा गांगुली ने भी अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed