{"_id":"5ce2df50bdec2207203ad2b1","slug":"plastic-express-car-will-collect-nestle-maggi-rappers-from-dehradun-maggi-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेस्ले इंडिया ने शुरू की ‘प्लास्टिक एक्सप्रेस’, मसूरी रोड पर मैगी प्वाइंट्स से एकत्रित करेगी कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेस्ले इंडिया ने शुरू की ‘प्लास्टिक एक्सप्रेस’, मसूरी रोड पर मैगी प्वाइंट्स से एकत्रित करेगी कूड़ा
Tue, 21 May 2019 08:22 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 21 May 2019 08:22 AM IST
विज्ञापन
नेस्ले इंडिया ने शुरू की प्लास्टिक एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेस्ले इंडिया ने राजधानी में मोबाइल वैन (‘प्लास्टिक एक्सप्रेस’) सेवा शुरू की है, जो देहरादून-मसूरी हाईवे पर स्थित मैगी प्वाइंट्स से मैगी के रैपर्स और सूखा प्लास्टिक एकत्र करेगी।
विज्ञापन
इससे पहले नेस्ले इंडिया ने पहले चरण में पिछले साल देहरादून और मसूरी में ‘दो मिनट सफाई के नाम’ अभियान चलाया था।
दूसरे चरण में इंटीग्रेटेड प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम का क्रियान्वयन करके मसूरी नगर पालिका परिषद और रेसिटी नेटवर्क के साथ काम जारी है। प्लास्टिक कचरा प्रबंधन की कड़ी में नेस्ले इंडिया ने प्लास्टिक एक्सप्रेस मोबाइल वैन सेवा की शुरुआत की है।
विज्ञापन
एनवायरनमेंटल एक्शन एवं एडवोकेसी ग्रुप के सहयोग से देहरादून-मसूरी हाईवे पर मौजूद मैगी प्वाइंट्स एवं आउटलेट्स पर वैन जाकर वहां से मैगी के रैपर्स एकत्र कर रही है। इसके अलावा सूखा प्लास्टिक का कचरा भी उठा रही है।
विज्ञापन
नेस्ले इंडिया के कॉरपोरेट अफेयर्स के निदेशक संजय खजूरिया बताते हैं कि एकत्र कचरे का प्रबंधन नेस्ले इंडिया खुद कराएगी। प्लास्टिक कचरा पर्यावरण को दूषित न करे, इसके लिए पहाड़ी इलाकों में 200 से अधिक मैगी प्वाइंट्स को अभियान का हिस्सा बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही प्लास्टिक कचरे की समस्या का समाधान होगा।