फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news: Jeep collides with Mountain due to brake failure, one dead

Dehradun: विकासनगर में ब्रेक फेल होने पर पहाड़ी से टकराई यूटिलिटि, एक की मौत

Thu, 04 Aug 2022 01:01 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2022 01:01 AM IST
सार

वाहन में चालक समेत पांच लोग सवार थे। त्यूना गांव की सीमा अंतर्गत लाल पुल के समीप वाहन का ब्रेक फेल हो गया। जिस पर चालक ने वाहन को पहाड़ी से टकरा दिया। जिससे वाहन सड़क पर ही पलट गया।

विज्ञापन
dehradun news: Jeep collides with Mountain due to brake failure, one dead
शव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

देहरादून में विकासनगर से टाइल्स लेकर डुगरी गांव जा रही यूटिलिटी जीप चकरात-त्यूनी मोटर मार्ग पर लाल पुल के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक समेत चार लोगों को मामूली चोटें आई। बताया जा रहा है कि जीप का ब्रेक फेल होने से वाहन पहाड़ी से टकरा गया।

विज्ञापन


राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा शाम करीब 3:50 बजे हुआ। वाहन में चालक समेत पांच लोग सवार थे। त्यूना गांव की सीमा अंतर्गत लाल पुल के समीप वाहन का ब्रेक फेल हो गया। जिस पर चालक ने वाहन को पहाड़ी से टकरा दिया। जिससे वाहन सड़क पर ही पलट गया। वाहन की चपेट में आने से केवल राम (38) पुत्र किडू निवासी पेनुवा तहसील त्यूनी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। चालक अतर सिंह, राम सिंह, नैन सिंह सभी निवासी ग्राम पेनुवा और कमिया निवासी डुगरी को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य किया। सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक गुलशन हैदर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर ही शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। चालक के बयानों के अनुसार वाहन का ब्रेक फेल हो गया था। टेक्निकल मुआयने के बाद ही दुर्घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed