नैनीसैनी हवाई पट्टी पर नहीं हुई ट्रायल लैंडिंग, विमान उतरने का दिन भर इंतजार ही करते रह गए लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीसैनी हवाई पट्टी में शुक्रवार को क्रू की ट्रायल लैंडिंग नहीं हो सकी। लोग दिन भर नैनीसैनी हवाई पट्टी पर विमान उतरने का इंतजार ही करते रह गए। अब डीजीसीए के अधिकारियों के सोमवार को आने की उम्मीद है।
लाइसेंस मिलने के बाद पिथौरागढ़ के नैनीसैनी हवाई पट्टी से 10 जनवरी से नियमित हवाई सेवा शुरू होनी प्रस्तावित है। इसके लिए हवाई पट्टी में एयर ट्रेफिक कंट्रोल टीम, फायर ब्रिगेड और टिकट बुकिंग काउंटर में स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। हवाई पट्टी में स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद की गई है।
10 जनवरी से नियमित हवाई सेवा शुरू करने से पूर्व शुक्रवार को क्रू मेंबर्स की लैंडिंग होनी थी लेकिन विमान नहीं आया। इससे जल्दी हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद कर रहे लोगों को काफी निराशा हुई है। अधिकारियों का दावा है कि 10 जनवरी से हवाई सेवा शुरू की जा रही है।
हेरिटेज एविएशन के सुरक्षा प्रबंधक सत्येंद्र शर्मा ने बताया कि हवाई पट्टी में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। डीजीसीए के अधिकारी सात जनवरी को 11.30 बजे विमान से नैनीसैनी हवाई पट्टी पहुंचेंगे। हवाई सेवा जल्दी शुरू हो इसके प्रयास सभी स्तर से हो रहे हैं।