{"_id":"652a449c193543330903ea95","slug":"pitru-amavasya-haridwar-devotee-dies-of-heart-attack-in-har-ki-paidi-uttarakhand-news-in-hindi-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: पितृ अमावस्या पर हर की पैड़ी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, एक श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: पितृ अमावस्या पर हर की पैड़ी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, एक श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत
Sat, 14 Oct 2023 01:38 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:38 PM IST
सार
पितृ अमावस्या पर हरिद्वार पहुंचे एक श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस श्रद्धालु की शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन
पितृ अमावस्या
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हर की पैड़ी क्षेत्र में पितृ अमावस्या के मौके पर उमड़ी भीड़ के बीच एक श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। श्रद्धालु की शिनाख्त की जा रही है।पितृ अमावस्या के चलते आज शनिवार को हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Pitru Amavasya: हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, असम के सीएम बोले- सनातन धर्म नहीं हो सकता कभी खत्म
विज्ञापन
पितृ तर्पण के लिए हरिद्वार के हर की पैड़ी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। मान्यता है कि आज के दिन बदरीनाथ धाम या हरिद्वार के नारायणी शीला मंदिर में पितरों के लिए की जाने वाली पूजा से पितरों को प्रेत योनि से मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऐसे में हर साल यहां पितृ अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भारी उमड़ती है।
विज्ञापन