फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pithoragarh News: husband murdered wife and bury her dead body for dowry

बेरहम पति: दहेज के लिए पहले की पत्नी की हत्या, फिर कुनीगाड़ में जलाकर छोड़ दिया शव

Thu, 21 Jul 2022 11:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 Jul 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh News: husband murdered wife and bury her dead body for dowry
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़ के चैंसर में पत्नी की हत्या कर शव जलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया है। बृहस्पतिवार को सुबह लगभग 5.30 बजे चैंसर गांव से दूध देने बाजार जा रहे लोगों को कुनीगाड़ के पास धुआं उठता नजर आया। वहां दुर्गंध भी आ रही थी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो महिला का शव जल रहा था। कोतवाल मोहन चंद्र पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जलते हुए शव पर पानी डालकर आग बुझाई। इसके बाद शव को कब्जे में ले लिया गया।

विज्ञापन


 अधजले शव की शिनाख्त 22 वर्षीय आनंदी के रूप में हुई। उसका ससुराल चंडाक के छेड़ा में है। बताया जा रहा है कि ससुराल में अनबन होने के कारण वह तीन महीने से अपनी मां सुनीता देवी के साथ रियासी गांव स्थित मायके में रह रही थी। उसकी तीन साल की बेटी अराध्या भी है। आनंदी की मां सुनीता देवी ने अपने दामाद किशन कुमार पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने किशन कुमार के खिलाफ 302, 304 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने किशन कुमार को हिरासत में भी ले लिया है। 
विज्ञापन


20 जुलाई को पत्नी और बेटी को ले गया था
सुनीता देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी आनंदी का विवाह  पांच वर्ष पूर्व छेड़ा गांव निवासी किशन कुमार के साथ हुआ था। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही किशन कुमार उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान करने लगा था। पति के उत्पीड़न से परेशान होकर उसकी बेटी तीन माह से मायके में रह रही थी। आरोप है कि 20 जुलाई को दिन में किशन कुमार रियासी गांव आया और जबरन उनकी नातिन और बेटी को ले गया, उसने शाम को वापस भेजने की बात कही थी। जब वह सुबह तक घर नहीं आई तो किशन कुमार को फोन किया तो उसने बुधवार की शाम को ही आनंदी को मायके भेजने की बात कही और खोज करने की बात कहने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पांच टीमें लगाईं
मामले के खुलासे के लिए एसपी लोकेश्वर सिंह ने सीओ महेश जोशी के नेतृत्व में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस, जाजदेवल पुलिस, एसओजी, वड्डा चौकी पुलिस और सर्विलांस सेल टीम का गठन किया। पुलिस ने चैंसर, बिण, वड्डा आदि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला है।


प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। मृतका की मां सुनीता देवी ने तहरीर दी है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। 
- लोकेश्वर सिंह, एसपी पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed