Pithoragarh: नैनीसैनी से चार मार्च से शुरू होगी हेलीसेवा, पंतनगर और देहरादून जाने वाले लोगों को मिलेगी राहत
करोड़ों की लागत से बनी नैनीसैनी हवाई पट्टी पर अब तक नियमित हवाई सेवा का संचालन नहीं हो सका है। वर्ष 2019 में हेरिटेज एविएशन की विमान सेवा का संचालन किया गया लेकिन वह भी नियमित नहीं हो सकी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिथौरागढ़ में नैनीसैनी हवाई पट्टी से चार मार्च से लोगों को पंतनगर और देहरादून के लिए पवन हंस की हेलिकॉप्टर सेवा मिलेगी। पिछले कुछ दिनों से हेलिकॉप्टर सेवा बाधित है। लोगों को उम्मीद है कि होली के समय हेलिकॉप्टर सेवा उनके कुछ काम आ सकेगी।
Chardham Yatra: 1.63 लाख तीर्थयात्री करा चुके पंजीकरण, 15 मार्च के बाद शुरू हो सकती है ऑनलाइन पूजा की बुकिंग
करोड़ों की लागत से बनी नैनीसैनी हवाई पट्टी पर अब तक नियमित हवाई सेवा का संचालन नहीं हो सका है। वर्ष 2019 में हेरिटेज एविएशन की विमान सेवा का संचालन किया गया लेकिन वह भी नियमित नहीं हो सकी। आए दिन किसी न किसी तकनीकी समस्या के चलते विमान का संचालन बाधित रहा।
अक्तूबर 2021 में पवन हंस कंपनी की हेलिकॉप्टर सेवा का संचालन किया गया लेकिन यह भी लोगों के काम नहीं आ सकी। किराया आठ हजार होने और नियमित उड़ान नहीं होने के कारण लोगों ने इसमें जाने से परहेज ही किया। स्थानीय इंचार्ज कविंद्र ने बताया कि चार मार्च से हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होने की जानकारी उच्च अधिकारियों ने दी है।
सरकार की मंशा सीमांत के लोगों को नियमित विमान सेवा देने की नहीं लगती है। लोगों को दिल्ली और देहरादून जाने के लिए 17 से 18 घंटे लगते हैं। इस दर्द को नहीं समझा गया। हर बार किसी न किसी तरह से विमान सेवा के नाम पर गुमराह करने का प्रयास होता रहा है।
-अंजू लुंठी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस।
सरकार को सीमांत की समस्याओं को देखते हुए सस्ती विमान सेवा का संचालन करना चाहिए। हालांकि, अब वायु सेना को इसकी कमान सौंपी जा रही है लेकिन आम जनता को भी इसका लाभ मिलना चाहिए। 90 के दशक से विमान सेवा का सपना देख रहे लोगों के लिए यह सपना ही न रह जाए।
-चंद्र प्रकाश पुनेड़ा, जिलाध्यक्ष आप।