फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pithoragarh National Highway blocked Due to debris

मलबा आने से पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे बंद, घंटो जाम में फंसे रहे लोग

Tue, 12 Sep 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत  
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत   Updated Tue, 12 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Pithoragarh National Highway blocked Due to debris

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) में यहां से 12 किमी दूर धौन ने गिरे मलबे ने एक बार फिर राह रोक दी है। धौन के नजदीक छतकाड़ा में आए भारी मलबे और पत्थरों से सोमवार को कई बार आवाजाही रुकी।

विज्ञापन


दो बार मार्ग खुला भी, लेकिन लगातार मलबा आने से दोपहर 2:35 बजे से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। इससे ट्रकों, बसों आदि बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। एनएच बंद होने से लोगों को भारी परेशानी हुई। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह 6:30 बजे यहां पहली बार राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हुआ। मलबा हटाने पर 7:35 बजे मार्ग खुलने पर आवाजाही सुचारु हुई। इसके बाद फिर 11:10 बजे मलबे ने यातायात रोक दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने दोबारा मलबा हटाकर दोपहर करीब एक बजे मार्ग को खोल दिया लेकिन तीसरी बार दोपहर 2:35 बजे बंद मार्ग पूरे दिन नहीं खुल सका। मार्ग बंद होने से कई वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चल्थी पुलिस चौकी के अलावा चंपावत के पास वाहनों को रोका गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि मार्ग खोलने के लिए एनएच के दोनों तरफ जेसीबी लगाई गई हैं लेकिन इस स्थान पर लगातार मलबा गिरने से काम शुरू नहीं हो पा रहा है। इससे पहले 27 जुलाई को भी इसी स्थान पर मलबा आने से 43 घंटे तक यातायात बाधित हुआ था।

दिल्ली, हरिद्वार की रोडवेज बसें राजमार्ग में फंसी 

Pithoragarh National Highway blocked Due to debris

धौन के पास लगातार पहाड़ी से मलबा आने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोहाघाट डिपो से दिल्ली, हरिद्वार आदि स्थानों के लिए गई कई बसें राष्ट्रीय राजमार्ग में फंसी हुई हैं, जबकि दो बसों को देवीधुरा होते हुए देहरादून की ओर रवाना किया गया।

रोडवेज प्रशासन का कहना है कि मैदानी क्षेत्रों की ओर से जाने वाली  अधिकतर बसें चंपावत होते हुए टनकपुर के लिए रवाना हो गईं थी, बाद में प्रशासन के आदेश पर देवीधुरा मार्ग से होते हुए बसों का संचालन किया गया। 

डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक, पुलिस विभाग के अधिकारियों को चंपावत से होकर गुजरने वाले वाहनों को लोहाघाट, देवीधुरा अथवा पिथौरागढ़-घाट-अल्मोड़ा के वैकल्पिक मार्ग से चलाने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed