उत्तराखंड: प्रदेश में लोनिवि और बीआरओ मिलकर करेंगे काम, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट की मौजूदगी में बनी सहमति
Pithoragarh Disaster: उत्तराखंड दौरे पर आए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को पिथौरागढ़ के धारचूला में आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा करना था। लेकिन खराब मौसम के कारण वह दौरा नहीं कर सके। खटीमा में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देने के बाद भट्ट देहरादून आ गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में आपदाग्रस्त और सीमांत क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग और सीमा सड़क संगठन मिलकर काम करेंगे। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में दोनों एजेंसियों के अधिकारियों के बीच इस पर सहमति बनी।
उत्तराखंड दौरे पर आए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को पिथौरागढ़ के धारचूला में आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा करना था। लेकिन खराब मौसम के कारण वह दौरा नहीं कर सके। खटीमा में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देने के बाद भट्ट देहरादून आ गए। दून में बीजापुर स्थित गेस्ट हाउस में उन्होंने लोनिवि और बीआरओ के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली।
पिथौरागढ़ में आपदा: भाई के परिवार को सचेत कर खुद मलबे में बहे चंद्र सिंह, जिंदा दफन हो गईं पांच जिंदगियां
बैठक में उन्होंने राज्य के पर्वतीय सीमांत इलाकों में आपदा की स्थिति से निपटने के लिए लोनिवि और बीआरओ से मिलकर काम करने का सुझाव दिया। दोनों एजेंसियों के अधिकारियों ने इस पर सहमति जताई। भट्ट ने कहा कि संयुक्त रूप से काम करने पर आपदा ग्रस्त इलाकों में रिस्पांस टाइम को कम किया जा सकेगा। बीआरओ को देश के दुर्गम क्षेत्रों में सड़क मार्ग व सेतु बनाने का अनुभव है।
बैठक में प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुधांशु, प्रमुख अभियंता हरि ओम शर्मा, बिग्रेडियर राजीव श्रीवास्तव (बीआरओ) पुनीत फैन (कार्यवाहक मुख्य अभियंता बीआरओ) एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
केंद्र में भेजे प्रस्तावों को मंजूरी दिलाने सहयोग करेंगे भट्ट
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने लोक निर्माण विभाग से राज्य की सड़कों और पुलों के केंद्र में लंबित प्रस्तावों का ब्योरा मांगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन प्रस्तावों को मंजूरी दिलाने के लिए वह भी सहयोग करेंगे।
मसूरी में राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देंगे
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री भट्ट बृहस्पतिवार को मसूरी गोलीकांड की बरसी पर मसूरी जाएंगे और वहां शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे और शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देंगे।
केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री ने केंद्र में लंबित प्रस्तावों का मांगा ब्योरा
केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने राज्य सरकार से उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र में लंबित प्रस्तावों का ब्योरा मांगा है। उन्होंने प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और सचिव पर्यटन को राज्य में धार्मिक व साहसिक पर्यटन के लिए नए प्रस्ताव देने के संबंध में बात की है।
पूर्व में प्रदेश सरकार की ओर से महाभारत, रामायण सर्किट को विकसित करने के साथ साउंड और लाइट समेत अन्य धार्मिक व साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रस्ताव केंद्र को भेजे गए हैं।
केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर से केंद्र में लंबित प्रस्तावों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही पर्यटन विकास की दृष्टि से अनछुए स्थलों का प्रस्ताव बनाकर उन्हें देने को कहा है। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उनकी ओर से हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।