फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pithoragarh Crime News: Elderly Brutal Murder in Dharchula Accused youth Arrested

Pithoragarh: पय्यापौड़ी में खौफनाक वारदात, पत्थर से कुचलकर बुजुर्ग ग्रामीण की हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार

Tue, 30 May 2023 05:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 May 2023 05:49 PM IST
सार

पय्यापौड़ी के नाला तोक निवासी कपिल सिंह पुत्र जोगा सिंह और गांव के ही बजानी तोक निवासी बहादुर सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि कपिल सिंह ने पत्थर से कुचलकर बहादुर सिंह की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Pithoragarh Crime News: Elderly Brutal Murder in Dharchula Accused youth Arrested
धारचूला में बुजुर्ग की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में धारचूला के दूरस्थ पय्यापौड़ी में 22 वर्षीय युवक ने 50 साल के ग्रामीण की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


Haridwar: ग्रामीण की हत्या कर शव जलाने का प्रयास, मृतक के भाई पर ही लगे हत्या के आरोप
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पय्यापौड़ी के नाला तोक निवासी कपिल सिंह पुत्र जोगा सिंह और गांव के ही बजानी तोक निवासी बहादुर सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि कपिल सिंह ने पत्थर से कुचलकर बहादुर सिंह की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने हत्यारोपी को भागने से पहले ही पकड़ लिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह ने 100 नंबर पर घटना की सूचना दी। सीओ नरेंद्र पंत, बलुवाकोट थानाध्यक्ष मीनाक्षी, जौलजीबी थानाध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर हत्यारोपी को हिरासत में लिया। सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि हत्यारोपी और मृतक के शव को धारचूला लाया गया है। मृतक खेती किसानी करता था। उसके दो बेटे प्राइवेट नौकरी करते हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed