फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pithoragarh assembly by election 2019: Voting today

पिथौरागढ़ विस उपचुनाव: मतदान आज, एक लाख मतदाता करेंगे तीन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Mon, 25 Nov 2019 12:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Nov 2019 12:31 AM IST
सार

  • उप चुनाव के लिए 145 मतदान केंद्र बनाए गए हैं
  • वित्त मंत्री प्रकाश पंत के असामयिक निधन से रिक्त हुई थी यह सीट

विज्ञापन
Pithoragarh assembly by election 2019: Voting today
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत के असामयिक निधन से रिक्त हुई पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। भाजपा से स्वर्गीय प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत, कांग्रेस से अंजू लुंठी और समाजवादी पार्टी से मनोज कुमार भट्ट चुनाव मैदान में हैं। इन तीनों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 105711 मतदाता करेंगे। इनमें 52871 पुरुष जबकि 52840 महिला मतदाता शामिल हैं।  

विज्ञापन


मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की हुई हैं। पोलिंग पार्टियां रविवार को मतदान केंद्रों में पहुंच गईं हैं। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप साह और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे ने रविवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन

 

उप चुनाव के लिए 145 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दूरस्थ के मतदान केंद्रों में 36 पोलिंग पार्टियां शनिवार को ही रवाना हो गई थीं, जबकि शेष 109 पार्टियां रविवार सुबह रवाना हुईं, जो देर शाम मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का किया गया मिलान

पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पूर्व मतदान कर्मियों ने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का मिलान किया। सभी पोलिंग पार्टियां शाम तक अपने-अपने मतदान केंद्रों में पहुंच गई थीं। चुनाव को देखते हुए संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप साह भी पिथौरागढ़ पहुंच गए हैं। रविवार शाम को उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे और अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

40 मतदान केंद्रों पर रहेगी निर्वाचन विभाग की नजर
उपचुनाव में पिथौरागढ़ विधानसभा के 40 बूथों में वेब कास्टिंग सुविधा दी गई है। इन मतदान केंद्रों में वेब कैमरे लगाए गए हैं। इनकी कनेक्टिविटी इंटरनेट के माध्यम से होगी। इस तरह से इन बूथों में हो रहे मतदान पर जिला निर्वाचन अधिकारी से लेकर भारत निर्वाचन आयोग तक के अधिकारियों की सीधी नजर रहेगी। 

डीएम ने की मतदान करने की अपील
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने मतदाताओं से निर्भीक होकर घरों से निकलकर अपने-अपने मतदान केंद्रों में जाने और मतदान करने की अपील की है। 

चुनाव संपन्न कराने को 580 कर्मी तैनात

पिथौरागढ़ में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा उप चुनाव के लिए 145 मतदान केंद्रों में 580 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। 20 मतदान केंद्र संवेदनशील और अति संवेदनशील हैं। इनमें माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। इन मतदान केंद्रों में सशस्त्र सुरक्षा बलों के जवान तैनात रहेंगे।

 

15 सेक्टर मजिस्ट्रेट, दो जोनल मजिस्ट्रेट, दो जोनल अधिकारी और 15 सेक्टर ऑफिसर तैनात गए हैं। सुरक्षा के लिए एक कंपनी आईटीबीपी, दो कंपनी एसएसबी, दो प्लाटून पीएसी, दो राजपत्रित अधिकारी, एक इंस्पेक्टर, 43 सब इंस्पेक्टर, 211 कांस्टेबल, 214 होमगार्ड और एक सौ पीआरडी के जवान तैनात किए गए हैं। 


इन विकल्पों से कर सकते हैं मतदान
यदि किसी के पास फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र न हो तो पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य, केंद्र सरकार, प्राइवेट कंपनियों के फोटोयुक्त पहचान पत्र, बैंक, डाकघरों के स्मार्ट कार्ड, पैन कार्ड, मनरेगा जॉबकार्ड, श्रम मंत्रालय के स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, आधार कार्ड दिखाकर मतदाता मतदान कर सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed