फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pirul Projects producing electricity will get incentive

Power Generation: पिरूल से बिजली उत्पादन करने वाली परियोजनाओं को मिलेगा प्रोत्साहन, आज से होगी मॉनिटरिंग

Thu, 01 Sep 2022 11:41 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 01 Sep 2022 11:41 AM IST
सार

पिरूल से बिजली के अल्मोड़ा और उत्तरकाशी के दो प्लांट की मॉनिटरिंग बृहस्पतिवार से दस सितंबर तक की जाएगी। इस दौरान यह दोनों प्लांट रोजाना 16 घंटे संचालित होंगे। इस योजना के तहत करीब छह प्लांट प्रदेश में लगे थे जो अब बंदी की कगार पर हैं। उरेडा लगातार इन्हें बचाने की कवायद में लगा है।

विज्ञापन
Pirul Projects producing electricity will get incentive
बिजली - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पिरूल से बिजली उत्पादन की दम तोड़ती परियोजनाओं को सरकार ने ऑक्सीजन देने की कवायद तेज कर दी है। उत्तराखंड रिनिवेबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (उरेडा) की अगुवाई में इन प्लांट को प्रोत्साहन देने के दिशा-निर्देश शासन से जारी हुए हैं। दरअसल, त्रिवेंद्र सरकार में पिरूल से बिजली उत्पादन की योजना शुरू हुई थीं।

विज्ञापन


इस योजना के तहत करीब छह प्लांट प्रदेश में लगे थे जो अब बंदी की कगार पर हैं। उरेडा लगातार इन्हें बचाने की कवायद में लगा है। अब नए सिरे से इन परियोजनाओं को पिरूल उपलब्ध कराने को वन विभाग को निर्देश दिए गए हैं जबकि प्लांट के संचालन के लिए यूपीसीएल को बिजली की उपलब्धता के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


उरेडा की ओर से पिरूल से बिजली के अल्मोड़ा और उत्तरकाशी के दो प्लांट की मॉनिटरिंग बृहस्पतिवार से दस सितंबर तक की जाएगी। इस दौरान यह दोनों प्लांट रोजाना 16 घंटे संचालित होंगे। इनमें रोजाना पिरूल की खपत, बिजली उत्पादन, टार की मात्रा आदि का पूूरा विवरण नोट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

समय से भुगतान के निर्देश
इसके लिए एक समिति का गठन किया गया है। पिरूल संग्रह करने वाले लोगों को वन विभाग से समय से भुगतान के निर्देश भी दिए गए हैं। मुख्य परियोजना अधिकारी नीरज कुमार गर्ग के मुताबिक, पिरूल परियोजनाओं के संचालन को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें...रिश्तों का कातिल: बेटियों का गला रेतकर सूना कर दिया आंगन, पड़ोसी की जुबानी सुन नहीं थमेंगे आंसू

हिमाचल जाएगी उरेडा की टीम
हिमाचल प्रदेश में पिरूल के उपयोग के लिए कई परियोजनाएं चल रही हैं। इन परियोजनाओं की जानकारी के लिए उरेडा के विशेषज्ञ हिमाचल प्रदेश में अधिकारियों से बात करेंगे। इसके बाद परियोजनाओं का अध्ययन करने के लिए उरेडा का एक दल हिमाचल जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed