{"_id":"665e5c3555e9057b290f6e54","slug":"pilgrims-raised-slogans-against-the-administratio-dehradun-news-c-5-1-drn1046-427601-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: तीर्थयात्रियों ने लगाए प्रशासन के खिलाफ नारे, पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: तीर्थयात्रियों ने लगाए प्रशासन के खिलाफ नारे, पुलिस से नोकझोंक
विज्ञापन
टोकन न मिलने से नाराज तीर्थयात्रियों ने आईएसबीटी के प्रवेशद्वार पर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान पुलिसकर्मियों से नोकझोक भी हुई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह तीर्थयात्रियों को समझाकर शांत किया।
सोमवार को दोपहर दो बजे यात्रा प्रशासन की ओर से टोकन बांटे गए। 1500 टोकन ट्रांजिट कैंप और 500 टोकन आईएसबीटी में बांटे गए। आईएसबीटी में करीब 700 तीर्थयात्री लाइन में लगे थे। चंद मिनटों में टोकन बंट गए।
जिन तीर्थयात्रियों को टोकन नहीं मिला उन्होंने आईएसबीटी के प्रवेश द्वार पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। तीर्थयात्री आईएसबीटी के सामने सड़क पर बैठ गए। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर तीर्थयात्रियों को शांत कराने का प्रयास किया। इस दौरान कई तीर्थयात्री पुलिस जवानों से भी उलझ गए।
विज्ञापन
तीर्थयात्रियों का आरोप था कि वह कई दिनों से ऋषिकेश में हैं, लेकिन पंजीकरण के लिए उन्हें टोकन नहीं दिए जा रहे हैं। राजस्थान के जयपुर के आए तीर्थयात्रियों ने बताया कि उन्हें ऋषिकेश में चार दिन हो गए हैं। दो दिन वह लाइन में लगे लेकिन टोकन नहीं मिला। तीसरे दिन भी टोकन नहीं मिला।