{"_id":"5af83dd04f1c1be2408b4f05","slug":"pilgrims-from-rajasthan-and-ujjain-killed-due-to-heart-attack-in-kedarnath-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा: बाबा केदार के दर्शन को जा रहे राजस्थान और उज्जैन के दो तीर्थयात्रियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा: बाबा केदार के दर्शन को जा रहे राजस्थान और उज्जैन के दो तीर्थयात्रियों की मौत
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Sun, 13 May 2018 09:18 PM IST
विज्ञापन
kedarnath
रविवार को बाबा केदार के दर्शनों के लिए जा रहे दो तीर्थयात्रियों की पैदल रास्ते में ही हृदयघात से मौत हो गई। पुलिस द्वारा शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
यात्रा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे गौरीकुंड में नेमी चंदेल (63) पुत्र भीमराज, निवासी अजमेर राजस्थान और हीरालाल (55) पुत्र पन्ना लाल, निवासी उज्जैन मध्य प्रदेश की भैरव जंगलचट्टी और भीमबली के बीच भैरव मंदिर के समीप मौत हो गई।
विज्ञापन
दोनों की मौत का कारण हृदयघात होना बताया गया है। केदारनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से अभी तक 11 यात्रियों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. एस के झा ने बताया कि केदारनाथ यात्रा में मौसम केचलते तापमान में आए दिन बदलाव होता है जिस कारण बाहरी क्षेत्रों में आने वाले यात्रियों को दिक्कत होतीहै। इसे देखते हुए जिला चिकित्सालय से लेकर केदारनाथ तक जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन