{"_id":"62b7d5f213dd9e2bb36477c6","slug":"pilgrims-from-punjab-blocked-the-badrinath-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"HemKund Sahib: पंजाब के 300 तीर्थयात्रियों को नहीं मिले वाहन, बदरीनाथ हाईवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HemKund Sahib: पंजाब के 300 तीर्थयात्रियों को नहीं मिले वाहन, बदरीनाथ हाईवे पर लगाया जाम
Sun, 26 Jun 2022 09:16 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 26 Jun 2022 09:16 AM IST
सार
हेमकुंड साहिब से लौटे पंजाब के 300 तीर्थयात्री गोविंदघाट में बदरीनाथ हाईवे पर पहुंचे। काफी देर इंतजार करने पर भी उन्हें जब वाहन नहीं मिला तो उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही जोशीमठ एसडीएम कुमकुम जोशी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा कर लौटे पंजाब के श्रद्धालुओं को जब गोविंदघाट में वाहन नहीं मिले तो उन्होंने बदरीनाथ हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। करीब तीन घंटे बाद प्रशासन ने तीर्थयात्रियों को वाहनों की व्यवस्था कर जोशीमठ पहुंचाया।
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब 11 बजे हेमकुंड साहिब से लौटे पंजाब के 300 तीर्थयात्री गोविंदघाट में बदरीनाथ हाईवे पर पहुंचे। काफी देर इंतजार करने पर भी उन्हें जब वाहन नहीं मिला तो उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही जोशीमठ एसडीएम कुमकुम जोशी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...हैवानियत की हदें पार: कार में मां और छह साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, बच्ची का 3 घंटे चला ऑपरेशन
विज्ञापन
उन्होंने तीर्थयात्रियों को अलग-अलग वाहनों से रवाना किया। दोपहर करीब दो बजे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई। गोविंदघाट थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि तीर्थयात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण कोई भी सवारी वाहन नहीं रुका। स्थानीय और सवारी वाहनों के जरिये तीर्थयात्रियों को रवाना किया गया।