{"_id":"5cf93d6ebdec2207514f47d2","slug":"pilgrims-death-due-to-heart-attack-in-yamunotri-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा: यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहीं महिला तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा: यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहीं महिला तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत
Fri, 07 Jun 2019 08:38 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 07 Jun 2019 08:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहीं एक महिला तीर्थयात्री की बुधवार देर शाम हार्ट अटैक से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गिरिजा देवी (65 वर्ष) पत्नी श्रीकांत मिश्रा निवासी कुशीनगर, उत्तरप्रदेश बुधवार शाम को यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहीं थीं।
विज्ञापन
शाम करीब सात बजे बड़कोट से जानकीचट्टी की ओर जाते समय खरादी के पास अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ। परिजन उन्हें इलाज के लिए बड़कोट अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
डा. अंगद राणा ने बताया कि महिला तीर्थयात्री की मौत हार्टअटैक की वजह से हुई है। बता दें कि इस यात्रा सीजन में अभी तक यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान नौ तीर्थयात्रियों की मौत हार्टअटैक आदि कारणों से हो चुकी है।
विज्ञापन