फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pilgrims break record for chardham yatra 

चारधाम यात्रा का टूटा रिकॉर्ड, दस दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा तीर्थयात्री पहुंचे

Tue, 09 May 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 09 May 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
pilgrims break record for chardham yatra 

चारधाम यात्रा को शुरू हुए अभी सिर्फ दस दिन हुए हैं, लेकिन यात्रा ने शानदार स्टार्ट ले लिया है। अभी तक चारों धामों में डेढ़ लाख से ज्यादा यात्रियों ने दर्शन कर लिए हैं। बद्रीनाथ में यात्रियों की संख्या के मामले में कमाल हो गया है।

विज्ञापन


सिर्फ दो दिन में 54 हजार यात्रि दर्शन कर चुके हैं। जबकि वर्ष 2016 में दो दिन में सिर्फ 18026 यात्री बद्रीनाथ धाम तक पहुंचे थे। इन स्थितियों के बीच, यात्रा की शुरुआत में ओवरलोड से सरकार उत्साहित होने के साथ ही चिंतित भी है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्य सचिव को चारधाम यात्रा व्यवस्था की चाक चौबंद मानीटरिंग के लिए कहा है।
विज्ञापन


पिछली बार 14 लाख से ज्यादा यात्री चारधाम की यात्रा पर आए थे। इस बार माना जा रहा है कि ये आंकड़ा कहीं ज्यादा बढ़ेगा। पूर्व सीएम हरीश रावत तो यात्रियों की संख्या 35 लाख तक पहुंचने की बात कर रहे हैं, जबकि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का अनुमान है, कि इस बार 21 से 22 लाख तक यात्री चारधाम पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थितियों के बीच, यदि पिछली बार की यात्रा से तुलना करें तो यात्रा का स्टार्ट कहीं ज्यादा शानदार हुआ है। राज्य सरकार ने माना है कि यात्रा का दबाव असामान्य है। इसी लिहाज से व्यवस्था की जा रही है।

अब तक कहां कितने यात्री

pilgrims break record for chardham yatra 

अब तक कहां कितने यात्री
गंगोत्री-   25,663

यमुनोत्री-  41,088

बद्रीनाथ-  54,406

केदारनाथ- 32,867

कुल--    1,54,024

चारधाम यात्रा में बहुत ज्यादा यात्री उमड़ रहे हैं। सड़क से लेकर हर व्यवस्था पर दबाव बढ़ा है। यात्रा के दौरान दुर्भाग्य से कुछ दुर्घटनाएं भी हुई हैं, इससे हम चिंतित हैं। जिम्मेदार विभागों को एहतियातन हर उपाय करने के लिए कहा गया है। मुख्य सचिव से मैंने कहा है कि वह दवा और शौचालयों की जगह-जगह पर व्यवस्था कराएं। इसके अलावा ये सुनिश्चित हो कि हर होटल में रेट लिस्ट जरूर दिखाई दे।
- त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed