फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After PM Modi trip record more than 7 lakh visit Kedarnath in just 45 days

पीएम मोदी की यात्रा के बाद 45 दिनों में रिकॉर्ड 7.3 लाख लोग पहुंचे केदारनाथ गुफा

Mon, 24 Jun 2019 12:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 24 Jun 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
After PM Modi trip record more than 7 lakh visit Kedarnath in just 45 days
केदारनाथ गुफा में ध्यानरत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

हिमालय में बना हिंदुओं का पावन तीर्थ स्थल केदारनाथ एक बार फिर सुर्खियों में है। 2013 में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में कमी आई थी। लेकिन छह साल बाद अब जाकर आने वालों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा दर्ज किया गया है। आपको जानकर हैरत होगी कि 2018 में छह महीने की अवधि में यहां कुल 7.32 लाख लोग आए थे। लेकिन इस केवल 45 दिनों में ही पिछले साल से ज्यादा लोग यहां आ चुके हैं।

विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी के केदारनाथ की ध्यान गुफा में साधना के बाद से यह गुफा तीर्थयात्रियों को आकर्षित कर रही है। 09 जुलाई तक के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम को ध्यान गुफा के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग मिल चुकी है। अभी तक गुफा से जीएमवीएन 33 हजार 480 रुपए की आय अर्जित कर चुका है।
विज्ञापन


9 मई से शुरू हो चुकी बाबा केदार की यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। देश-विदेश से बाबा के भक्त यहां उत्साह और उमंग के साथ पहुंच रहे हैं। वहीं, केदारनाथ मंदिर से करीब डेढ़ किमी पीछे बनाई गई ध्यान गुफा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीते माह 18 मई को केदारनाथ आगमन पर प्रधानमंत्री द्वारा लगभग साढ़े 17 घंटे इस गुफा में बैठकर साधना की गई थी। तब से केदारनाथ पहुंच रहे श्रद्धालुओं में गुफा में ठहरने को लेकर खासा उत्साह है। गढ़वाल मंडल विकास निगम के अनुसार गुफा में ठहरने व ध्यान के लिए प्रतिदिन बुकिंग मिल रही है। नौ जुलाई तक बुकिंग मिल चुकी है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निगम द्वारा ऑफलाइन व ऑनलाइन बुकिंग की जा रही है। इस माह गुफा के लिए निगम को एडवांस बुकिंग मिल रही है। कम जगह के चलते यहां एक समय में एक ही व्यक्ति को भेजा जा रहा है। ध्यान गुफा में ध्यान करने के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम ने उम्र का न्यूनतम मानक 18 वर्ष रखा है।

जो भी यात्री बुकिंग करवा रहा है, उसके लिए स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही स्थानीय डॉक्टर का चिकित्सा प्रमाण पत्र भी अनिवार्य किया गया है। गुफा में धूम्रपान, मध्यपान पर प्रतिबंध है। निगम द्वारा गुफा में मेडिटेशन करने वाले यात्री पर भी नजर रखी जा रही है। केदारनाथ की ध्यान गुफा में दिन में रहने और रात्रि प्रवास का अलग-अलग शुल्क तय किया गया है।

जीएमवीएन द्वारा दिन का शुल्क 990 रुपये रखा गया है, जबकि रात्रि प्रवास के लिए श्रद्धालुओं को 1500 रुपये भुगतान करना होगा। बुकिंग के दौरान निगम द्वारा एक कर्मचारी की गुफा के लिए विशेष ड्यूटी लगाई जा रही है। केदारनाथ क्षेत्र में तीन और ध्यान गुफाओं का निर्माण किया जाएगा।

यह गुफा केदारनाथ मंदिर के पीछे मंदाकिनी नदी के बायीं ओर की पहाड़ी पर है। पांच मीटर लंबी और तीन मीटर चौड़ी यह गुफा पीएम मोदी के निर्देश पर तैयार की गई है। इस गुफा का निर्माण अप्रैल में शुरू किया गया था, जिस पर साढ़े आठ लाख रुपए का खर्च हुआ था। इसे रुद्र गुफा नाम दिया गया है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने रुद्र गुफा का निर्माण किया है।

गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा इस गुफा के लिए बुकिंग कराई जा सकती है। इस गुफा में बैड, टॉयलेट, टेलीफोन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। धाम में पांच गुफा तैयार होनी हैंं। यह गुफा केवल ट्रायल के तौर पर तैयार की गई है।

सीमित जगह और संसाधन होने से एक दिन में एक ही श्रद्धालु की बुकिंग की जा रही है। आगामी नौ जुलाई तक गुफा के लिए बुकिंग मिल चुकी है। -बीएल राणा, महाप्रबंधक, गढ़वाल मंडल विकास निगम, देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed